सिर्फ हाई बीपी के लिए ही नहीं कई बीमारियों के लिए भी फायदेमंद है सेंधा नमक, साथ जानें खाने का सही तरीका

Rock himalayan salt benefits: सेंधा नमक को सादे नमक से कही गुना ज्यादा हेल्दी माना गया है। सादा नमक की जगह सेंधा नमक शामिल करना काफी फायदेमंद माना गया है और इसके फायदों के बारे में आप इस लेख में जान सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 14, 2023 6:50 PM IST

Sendha namak khane ke fayde in hindi: नमक हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी खनिज है है और शरीर में इसकी सही मात्रा का होना भी बहुत जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शरीर में जरूरत से ज्यादा नमक और जरूरत से कम नमक दोनों ही नुकसान पहुंचाते हैं। शरीर में जरूरत से ज्यादा नमक किडनी और हार्ट जैसे जरूरी अंगों को प्रभावित कर देता है वहीं शरीर में इसकी कमी होना मांसपेशियों में ऐंठन, जी मिचलाना, कमजोरी महसूस होना और चक्कर आना आदि समस्याएं पैदा कर देता है। इतना ही नहीं नमक हमारे शरीर के लिए इतना जरूरी होता है कि अगर इसकी ज्यादा कमी हो जाए तो स्थिति जानलेवा हो सकती है। हालांकि, जैसा कि आप जानते ही हैं नमक भी कई अलग-अलग प्रकार के होते हैं, जिनका सेवन करने के अपने अलग-अलग फायदे हैं। हालांकि, सादा नमक खाने की तुलना में सेंधा नमक खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

सेंधा नमक को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है और हाई बीपी को कंट्रोल करने में इसे काफी प्रभावी माना गया है। हालांकि, सिर्फ हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों के लिए नहीं बल्कि शरीर में मौजूद कई गंभीर बीमारियों को दूर करने में यह मदद करता है। इस लेख में हम आपको सादा नमक खाने की बजाय सेंधा नमक खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं।

1. पाचन की बीमारियों को दूर करे (Pink salt for digestion)

पाचन से जुड़ी बीमारियों को दूर करने के लिए सेंधा नमक काफी फायदेमंद हो सकात है। खासतौर पर ऐसा इसलिए है क्योंकि सेंधा नमक में खूब मात्रा में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन क्रिया को तेज बनाते हैं और इससे जुड़ी अन्य बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं।

2. वजन कम करने में सहायक (Pink salt for weight loss)

शरीर के बढ़ते वजन पर रोक लगाने के लिए सेंधा नमक को अपनी डाइट में शामिल करना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। सेंधा नमक के क्रिस्टल शरीर की सेल्स से एक्स्ट्रा वॉटर को निकाल देते हैं, जिससे शरीर का वजन कम करने में काफी मदद मिलती है।

3. मानसिक बीमारियों को दूर करे (Pink salt for mental health)

मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाने और इससे जुड़ी बीमारियों को दूर करने के लिए भी यह काफी फायदेमंद हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सेंधा नमक शरीर में सेरोटोनिन लेवल को बढ़ाता है। यह खास केमिकल डिप्रेशन जैसी समस्याओं को दूर करने और एनर्जी को बढ़ाने में मदद करता है।

4. हड्डियों को मजबूत बनाएं (Pink salt for bones)

बहुत ही कम लोग जानते हैं कि सेंधा नमक में सादे नमक की तुलना में काफी कम मात्रा में सोडियम पाया जाता है, जो शरीर में कैल्शियम की कमी होने से रोकता है। साथ ही इस नमक में खुद भी कैल्शियम पाया जाता है, जो मजबूत हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद रहता है।

सेंधा नमक खाने का सही तरीका

अब बात आती है सेंधा नमक का सेवन किस प्रकार से किया जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि सेंधा नमक के स्वास्थ्य गुणों का भरपूर लाभ उठाने के लिए उसे सही समय पर और सही तरीके के साथ खाना भी जरूरी है। नमक को कभी भी एक्स्ट्रा न डालें। साथ ही नमक को अपनी डाइट में तीनों समय खाना जरूरी है, लेकिन जितना हो सके टेबल सॉल्ट का इस्तेमाल न करें। खाने में ही पकाएं। वैसे तो सेंधा नमक बाद में भी खाने में डाला जा सकता है। लेकिन खाने के साथ पका हुआ नमक पाचन के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source