दिल की हेल्दी रखने के लिए खाएं ये 5 सीड्स, जानें सीड्स खाने का सही तरीका

Seeds To Keep Heart Healthy: हार्ट को हेल्दी रखने में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन से भरपूर सीड्स खाने जरूरी होते हैं। सीड्स में नैचुरल फैट भी होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके हार्ट को हेल्दी बनाता है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनावमुक्त जीवनशैली के साथ यदि सीड्स खाए जाए, तो ये दिल की बीमारियों का दूर रखते हैं।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Published : September 21, 2025 4:49 PM IST

Seeds To Keep Heart Healthy: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में युवाओं में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। असंतुलित खानपान, तनाव और फिजिकल एक्टिविटी कम होने की वजह से दिल के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है। ऐसे में यदि हम अपने डेली डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स शामिल करें, तो दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रखा जा सकता है।सीड्स (बीज) दिल को हेल्दी बनाए रखने का आसान और नैचुरल तरीका है। कद्दू, असली और सूरजमुखी के छोटे-छोटे बीज न्यूट्रिशन से भरपूर होते हैं और हार्ट को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 सीड्स के बारे में, जिन्हें खाने से दिल की सेहत अच्छी (Heart Health) बनती है।

1. अलसी के बीज (Flax Seeds)

अलसी के बीजको सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड की भरपूर मात्रा होती है। अलसी के बीज कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखता है।

दिल के लिए अलसी के बीज के फायदे

  • खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है।
  • अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है।
  • हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम करता है।

2. सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds)

सूरजमुखी के बीज में विटामिन-E, मैग्नीशियम और सेलेनियम की मात्रा अधिक होती है। ये दिल को स्वस्थ रखने के साथ-साथ नसों को भी मजबूत बनाते हैं।

दिल के लिए सूरजमुखी के बीज के फायदे

  • शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करता है, जिससे दिल के सेल्स मजबूत बनते हैं।
  • ब्लड को मैनेज करके धमनियों में ब्लॉकेज को बनने से रोकता है।

3. चिया सीड्स (Chia Seeds)

चिया सीड्स का सेवन अक्सर वजन घटाने वाले लोग करते हैं। लेकिन चिया सीड्स दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। चिया सीड्स में फायबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखकर दिल पर अतिरिक्त दबाव नहीं बनने देते हैं।

दिल के लिए चिया सीड्स के फायदे

  • चिया सीड्स शरीर का ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।
  • हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करके दिल पर पड़ने वाला दवाब कम करते हैं।
  • शरीर में सूजन (Inflammation) को कम करता है, जो दिल की बीमारी का कारण बनती है।

4. कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds)

कद्दू के बीज मैग्नीशियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये बीज हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं।

दिल के लिए कद्दू के बीज के फायदे

  • कद्दू के बीज ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखते हैं।
  • शरीर में गुड फैट (Healthy Fat) को बढ़ाते हैं।

5. तिल के बीज (Sesame Seeds)

प्राचीन काल से तिल के बीजोंका इस्तेमाल आयुर्वेदिक तरीके से दिल को स्वस्थ को बनाने के लिए किया जाता था। तिल के बीज में कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रचुर मात्रा होती है।

दिल के लिए तिल के बीज के फायदे

  • ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
  • कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित रखता है।

सीड्स खाने का सही तरीका क्या है?

  • सुबह खाली पेट 1-2 चम्मच सीड्स पानी के साथ लें।
  • इन्हें सलाद, स्मूदी या दही के साथ भी खाया जा सकता है।
  • एक दिन में 25 से 30 ग्राम सीड्स से ज्यादा नहीं खाने चाहिए।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source