Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Seeds for winters : सर्दियां आते ही गर्म चीजों का सेवन बढ़ जाता है ताकि शरीर को गर्म रखने में मदद मिले। लेकिन एक सवाल, जो सबसे ज्यादा परेशान करता है वो ये कि ऐसा क्या खाएं, जिससे आपको शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद मिले। अगर आप भी ऐसी चीजों को तलाश रहे हैं, जो आपको सर्दियों में गर्म रखने का काम करती हैं तो आपको बता दें कि कुछ बीज ऐसे हैं, जो इस काम में आपकी मदद कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे तीन बीज के बारे में बता रहे हैं, जो आपको पूरी सर्दी गर्म रखने में मदद कर सकते हैं।
बाजार में ऐसे ढेर सारे बीज मौजूद होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते है। बीज में मौजूद पोषक तत्व ने सिर्फ आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं बल्कि आपकी सुंदरता को बढ़ाने का भी काम करते हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं कि बीज पोषक तत्वों का भंडार होते हैं, खासकर सर्दियों ये हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करते है। आइए जानते हैं ऐसे तीन बीजों के बारे में, जिन्हें सर्दियां शुरू होने से पहले ही डिब्बों में भरकर रख लेना चाहिए।
अलसी के बीज, जिन्हें अंग्रेजी में फ्लैक्स सीड भी कहते हैं कई गुणों का भंडार होते हैं। पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम का भंडार होने के कारण अलसी के बीज सर्दियों के लिए बेस्ट सीड्स की गिनती में से एक माने जाते हैं। अलसी के बीज के सेवन से न सिर्फ बालों की ग्रोथ बेहतर होती है बल्कि आपकी स्किन को भी फायदा पहुंचता है। ये बीज आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ संक्रमण का खतरा भी कम करते हैं।
1-आधा कटोरी पानी में एक चम्मच अलसी के बीजों को रातभर भिगो कर रख दें।
2-सुबह उठने के बाद पानी को निकाल दें और बीजों को खा लें।
3-आप इसका पाउडर भी बना सकते हैं और खाने में डालकर भी खा सकते हैं।
कद्दू, जिसे आम भाषा में सीताफल भी कहते हैं कई प्रकार के फायदों के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कद्दू के बीज भी आपके लिए सर्दियों में कितने फायदेमंद साबित हो सकते हैं? जी हां, कद्दू के बीज फाइबर और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं, जो आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ आपकी इम्यूनिटी को बूस्टकरने का काम करते हैं। इतना ही नहीं इन बीजों के सेवन से हड्डियां भी मजबूती होती हैं।
अक्सर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर रोगी मेथी के बीजों का इस्तेमाल करते हैं। मेथी के बीजों में मौजूद विटामिन , अल्कलॉइड, प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है। इन बीजों का नियमित सेवन सर्दियों में आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करेगा।
1-रात को एक गिलास पानी में आधा चम्मच मेथी के बीजों को भिगो दें।
2- सुबह उठने के बाद पानी को छान लें और पी जाएं।
3-आप चाहें तो मेथी के बीजों को अलग से चबा भी सकते हैं।