Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Kitchen Ingredients For Digestion : खराब खानपान और लाइफस्टाइल के चलते इन दिनों पेट की समस्या से लगभग हर कोई परेशान है। लेकिन क्या आपको पता है, आपके किचन में ऐसे कई चीजें मौजूद हैं, जिनका सही से इस्तेमाल करके आप अपने पेट को दुरुस्त रख सकते हैं। दअरसल किचन में हल्दी, जीरा, अजवाईन, करी पत्ता, लौंग, आंवला, अदरक, इलायची जैसे कई चीजें हैं, जो पेट से संबंधित समस्याओं से निपटने में आपकी मदद कर सकते हैं। जब इतने अधिक अस्पताल नहीं बने थे, तो उस समय लोग पेट से संबंधित समस्याओं के लिए इन्हीं घरेलू नुस्खों को उपयोग में लाते थे। आजका हमारा लेख भी इसी वषय पर आधारित है। इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि किचन में मौजूद ऐसे 7 चीजें जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।
अदरक और नींबू की चाय पेट के लिए औषधि का काम करतीं हैं। इसके नियमित सेवन से पाचन तंत्र मजबूत रहता है, सूजन कम होता है और शरीर की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है। इसके लिए अदरक के कुछ टुकड़ों को पानी में उबालें और स्वाद के अनुसार इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर सेवन करें।
अगर आप अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो अजवाइन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह अपच से राहत और पेट साफ करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए एक कप पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर अच्छे से उबालें। इसके बाद इसका सेवन कर सकते हैं।
तीन फलों - आंवला, हरीतकी, बिभीतकी के मिश्रण को त्रिफला कहते हैं। पेट की समस्याओं के लिए सदियों से त्रिफला का उपयोग होता आ रहा है। आयुर्वेद में पाचन स्वास्थ के लिए इसका उपयोग किया जाता है। पेट साफ करने के लिए सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गरम पानी के साथ ले सकते हैं।
पाचन को मजबूत बनाने, गैस और सूजन को कम करने के लिए जीरा और सौंफ की चाय मदद कर सकता है। इसके लिए 1 चम्मच जीरा और 1 चिम्मच सौंफ को पानी में अच्छे से मिलाकर खूब उबालें और सेवन करें।
छांछ पेट के लिए अधिक फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पाचन में सुधार होता है और पेट को आराम मिलता है। इसके लिए छाछ में एक चुटकी काला नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाकर सेवन करें।
हल्दी का पानी लोगों में काफी प्रचलित है। यह शरीर को डिटॉक्स करने और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इसके लिए गर्म पानी में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिलाकर सुबह खाली पेट पीएं। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने का एक नेचुरल माध्यम है। ये पेट की प्राकृतिक सफाई का एक कारगर उपाय हो सकता है।