सोमवार व्रत के दौरान इन 2 चीजों का जरूर करें सेवन, दिनभर रहेंगे हेल्दी और एनर्जेटिक

आजकल मानसून चल रहा है और मौसम में काफी नमी है। ऐसे में व्रत वाले दिन भूखा रहकर पेट में गैस, ब्लोटिंग, कब्ज, जलन, चक्कर आना और कमजोरी जैसी शिकायत हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि भगवान शिव की भक्ति के साथ ही आप व्रत वाले दिन ऐसा डाइट चार्ट फॉलो करें तो आपको हेल्दी रखने के साथ ही आपको पूरा दिन एनर्जेटिक और हाइड्रेट भी रखें।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 20, 2020 12:01 PM IST

सावन का महीना ​हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है। इस दौरान भगवान शिव के भक्त उन्हें मनाने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं। कहते हैं कि सावन के महीने में आने वाले सोमवार को व्रत रखने से भगवान शिव बहुत खुश होते हैं और मनचाह फल देते हैं। व्रत रखना तो ठीक है लेकिन इस दौरान व्रत रखने वाले व्यक्ति को अपनी हेल्थ पर भी ध्यान रखना चाहिए। आजकल मानसून चल रहा है और मौसम में काफी नमी है। ऐसे में व्रत वाले दिन भूखा रहकर पेट में गैस, ब्लोटिंग, कब्ज, जलन, चक्कर आना और कमजोरी जैसी शिकायत हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि भगवान शिव की भक्ति के साथ ही आप व्रत वाले दिन ऐसा डाइट चार्ट फॉलो करें तो आपको हेल्दी रखने के साथ ही आपको पूरा दिन एनर्जेटिक और हाइड्रेट भी रखें। तो आइए जानते हैं कैसा होना चाहिए आपके व्रत का डाइट चार्ट-

drink milk

दूध के ग्लास से करें व्रत की शुरुआत

व्रत वाली सुबह पूजा करने के बाद यानि कि 8 से 9 बजे के बीच आपको अपने व्रत की शुरुआत एक ग्लास दूध से करनी चाहिए। यह न सिर्फ आपको पूरा दिन एनर्जेटिक रखेगा बल्कि दिनभर आपको भूख और कमजोरी से भी बचाएगा। अगर आप कब्ज, गैस या किसी और पेट की समस्या के मरीज हैं तो दूध के साथ ड्राई फ्रूट लेना बिल्कुल न भूलें। जैसे कि काजू, बादाम, किशमिश, मखाने, खजूर और अखरोट आदि।

लंच से पहले ड्राई फ्रूट वाली लस्सी लें

लंच से पहले यानि कि 11 से 12 बजे के बीच में ड्राई फ्रूट वाली एक हैवी लस्सी का सेवन करें। लस्सी को घर पर बनाना बहुत आसान है। दही को मिक्सी जार में डालकर उसमें थोड़ी सी चीनी डाल दें। इसे अच्छी तरह ग्राइंड करने के बाद इसमें ड्राई फ्रूट मिलाएं और पी लें। इससे पेट की जलन, सिर दर्द और सुस्ती जैसी परेशानियां नहीं होंगी।

food combinations

लंच में फ्रूट चार्ट या दही

अब वक्त है लंच करने का। क्योंकि आपका व्रत है इसलिए आपको कुछ ऐसी चीज का सेवन करना है जो लंच की तरह आपको फुल कर पाए। इसके लिए ​आप एक प्लेट भरकर फ्रूट्स खाएं। लेकिन अगर आपके घर में फल नहीं है तो एक बड़ा कटोरा भरकर दही का सेवन करें।

शाम में चाय/कॉफी/जूस

शाम के समय यानि कि 4 से 5 बजे के आसपास बहुत कमजोरी और थकान महसूस होती है। इसलिए खुद को फ्रेश करने के लिए आप इस समय चाय/कॉफी/जूस किसी भी चीज का सेवन कर सकते हैं।

Kuttu

फाइल डिनर

डिनर में आप आलू की चटपटी सब्जी (व्रत का नमक डालकर) के साथ समा के चावल ले सकते हैं, कुट्टू के आटे की पकौड़ी खा सकते हैं। अगर आप कुछ मीठा खाने का मन है तो आप मखाने की खीर बना सकते हैं। ये स्वादिष्ट के साथ साथ बहुत हेल्दी भी होती है।

नोट : पूरे दिन खुद को हाइड्रेट करते रहें। व्रत ​वाले दिन 7 से 8 ग्लास पानी जरूर पीएं।