
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Medically Verified By: Dr. Shalini Bliss
सावन में कई लोग सोमवार के दिन व्रत रखते हैं।
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने में लाखों लोग सोमवार का व्रत रखते हैं। व्रत का मतलब भूखे रहना नहीं, बल्कि शरीर और मन को शुद्ध करना है। लेकिन कई बार पानी और फल के सहारे पूरे दिन रहने से शाम तक चक्कर, थकान और कमजोरी लगने लगती है। सावन के महीने में अगर आप भी व्रत रख रहे हैं और चाहते हैं कि आपको पूरे दिन कमजोरी या कोई अन्य समस्या न हो तो हम आपको बताने जा रहे हैं उन चीजों के बारे में जो न सिर्फ सावन के सोमवार के व्रत के दौरान आपको एनर्जी देंगे, बल्कि शारीरिक कमजोरी से भी बचाएंगे।
दिल्ली के पीएसआरआई हॉस्पिटल की डाइटिशियन शालिनी कहती हैं कि सावन के सोमवार के व्रत के दौरान शारीरिक कमजोरी महसूस होने के एक नहीं बल्कि कई कारण हैं। इसमें मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं-
व्रत में मखाने खाने से भूख कंट्रोल में रहती है।
डाइटिशियन कहती हैं व्रत के दौरान पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस कर सकें इसके लिए खाने में कुछ खास चीजों को शामिल करना जरूरी है-
सावन में सोमवार का व्रत रखने के दौरान खाली पेट सिर्फ पानी न पिएं। नारियल पानी + 4 भीगे बादाम खाएं। नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट देता है और बादाम हेल्दी फैट व प्रोटीन पाया जाता है। आप चाहें तो भीगे हुए बादाम की बजाय अखरोट भी खा सकते हैं।
व्रत के दौरान पूजा- पाठ निपटाने के बाद अक्सर लोग फल खा लेते हैं। लेकिन फलों के साथ प्रोटीन को भी जोड़ना जरूरी है। इसलिए सोमवार के व्रत के दौरान साबूदाना, आलू और मूंगफली वाली खिचड़ी खाएं। मूंगफली से प्रोटीन मिलेगा और साबूदाना पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा। साबूदाने की खिचड़ी के साथ किसी भी फल का एक शेक और खजूर जरूर खाएं।
दोपहर के समय शरीर को सबसे ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। व्रत के दौरान लंच में कुट्टू के आटे की पूड़ी और कद्दू या आलू की सब्जी खाएं। कुट्टू में मैग्नीशियम और फाइबर होता है। सब्जी में टमाटर और सेंधा नमक का इस्तेमाल होता है। इस तरह का खाना खाने से न सिर्फ शरीर को पूरा दिन एनर्जी मिलेगी, बल्कि आपको किसी भी तरह की कमजोरी महसूस नहीं होगी।
इस समय सबसे ज्यादा कमजोरी लगती है। व्रत के दौरान शाम के स्नैक्स में आप मूंगफली की चक्की, भुने हुए मखाने, 2 पीस खजूर या किशमिश खा सकते हैं। इन चीजों में प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है, जो व्रत के दौरान शरीर को कमजोरी से बचाता है।
डाइटिशियन कहती हैं कि सावन के सोमवार के व्रत के दौरान सोने से 2 घंटे पहले खाना खा लेना चाहिए। रात के खाने में हल्की रागी के आटे का चीला, केला और फ्रूट सलाद खाया जा सकता है।
व्रत के दौरान दही खाना अच्छा रहता है।
डाइटिशियन बताती हैं कि सावन के सोमवार व्रत के दौरान खाने में दही को जरूर शामिल करना चाहिए। दही में प्रोबायोटिक, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और विभिन्न प्रकार के मिनरल्स पाए जाते हैं। व्रत के दौरान दही खाने से शरीर को गुड बैक्टीरिया मिलते हैं, जिससे आपकी भूख कंट्रोल में रहती है और शारीरिक कमजोरी महसूस नहीं होती है।
व्रत में ज्यादा तला- भुना खाने से बचना चाहिए।
डाइटिशियन कहती हैं कि सावन के व्रत दौरान किसी प्रकार की शारीरिक कमजोरी न हो इसके लिए नीचे बताई चीजों से परहेज करना चाहिए।
Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए है। कोई मेडिकल समस्या है तो व्रत शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।