सौंफ का शरबत पीने से दूर होंगी गर्मियों की ये 5 परेशानियां, घर पर ऐसे करें तैयार

Sauf Water Recipe: सौंफ के बीजों से तैयार शरबत स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ कई तरह की परेशानियां दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं सौंफ का शरबत पीने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : May 2, 2026 9:53 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Kamini Sinha

Saunf ka sharbat peene ke fayde : सौंफ का शरबत पीने से स्वास्थ्य  को कई फायदे हो सकते हैं। गर्मियों के सीजन में सौंफ के बीजों का सेवन करने से पेट को ठंडक मिलती है। वहीं, इससे कई तरह की परेशानियं दूर हो सकती हैं। इसलिए हम में से कई लोग गर्मियों में सौंफ के बीजों से  तैयार पानी का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप सौंफ का पानी पीकर बोर हो गए हैं, तो इसके बीजों से तैयार पानी पिएं। यह आपकी कई तरह की दिक्कतों को दूर कर सकता है। इससे न सिर्फ आपको ताजगी महसूस होती है, बल्कि यह आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है। साथ ही गर्मियों में होने वाली पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर कर सकता है। सौंफ के पानी से होने वाले फायदों के बारे में जानने के लिए हमने डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से बातचीत की है। आइए इस लेख में हम सौंफ का शरबत पीने से होने वाले फायदे और इसकी रेसिपी के बारे में जानेंगे।

पाचन को करे दुरुस्त

गर्मियों में अगर आप गैस, अपच, एसिडिटी की परेशानी से जूझ रहे हैं,  तो इस  स्थिति में सौंफ के बीजों से तैयार शरबत फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, सौंफ के बीजों में फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है। वहीं, इस शरबत में मिश्री, इलायची जैसी  चीजें होती हैं, जिसके सेवन से आपकी पाचन क्रिया बेहतर ढंग से कार्य करती  है। इससे  पाचन तंत्र दुरुस्त हो सकता है।

लू से करे बचाव

गर्मियों में डिहाइड्रेशन की परेशानी काफी ज्यादा होती है। ऐसी स्थिति में सौंफ का शरबत आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसका सेवन करने से आपको डिहाइड्रेशन की परेशानी नहीं होती है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है। वहीं, यह लू से भी बचाव कर सकता है।

थकान को करे कम

तेज धूप और गर्मी के कारण शरीर से काफी ज्यादा पसीना निकल जाता है, जिसकी वजह से शरीर डिहाइड्रेट होने लगता है। ऐसी स्थिति में लोगों को काफी ज्यादा थकान होने लगती है। इस थकान को कम करने के लिए आप सौंफ से तैयार शरबत का सेवन कर सकते हैं। यह ड्रिंक आपके शरीर को दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने में मददगार साबित हो सकती है।

आंखों के लिए है फायदेमंद

सौंफ का शरबत आपकी आंखों के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसके सेवन से आंखों को भी आराम मिलता है। साथ ही याददाश्त क्षमता भी बेहतर हो सकती है। अगर आपको गर्मियों में आंखों से जुड़ी परेशानी रहती है, तो इस  स्थिति में सौंफ से तैयार शरबत का सेवन करें।

स्किन के लिए भी है असरदार

सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। यह स्किन पर चमक लाने के साथ-साथ स्किन की सूजन को भी कम कर सकता है। गर्मियों में चेहरे पर होने वाली थकान को दूर करने के लिए भी आप सौंफ का शरबत पी सकते हैं।

सौंफ का शरबत कैसे बनाएं? - Sauf Ka Sharbat Kaise Banaye

घर पर आप आसान तरीके से सौंफ का शरबत तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं रेसिपी-

आवश्यक सामग्री

  • बारीक सौंफ - आधा कप
  • मिश्री - 200 ग्राम
  • हरी इलायची - 5-6
  • काली मिर्च - 5-7
  • पानी - आवश्यकतानुसार
  • नींबू का रस - 1 चम्मच
  • काला नमक - स्वादानुसार

विधि

शरबत तैयार करने के लिए सौंफ को रातभर भिगोकर रख लें। अब इस सौंफ में काली मिर्च, हरी इलायची और मिश्री डालकर अच्छे से पीस लें। इसके बाद इसमें नींबू का रस, काला नमक डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके छान लें। इसके बाद इसमें कुछ बर्फ के टुकड़े  डालकर सर्व करें।

Highlights

  • सौंफ का शरबत पीने से शरीर की गर्मी शांत  होती है।
  • स्किन के लिए सौंफ का शरबत फायदेमंद हो सकता है।
  • शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सौंफ का शरबत पी सकते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.