... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : January 14, 2019 7:42 PM IST
सौंफ खाने के लाभ जानकर हो जाएंगे हैरान। © Shutterstock
सौंफ में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जिनका सेवन करने से स्वास्थ्य को फायदा होता है। सौंफ हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होती है। सौंफ में कैल्शियम, सोडियम, आयरन, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। सौंफ का फल बीज के रूप में होता है और इसके बीज को प्रयोग किया जाता है। पेट की समस्याओं के लिए सौंफ बहुत फायदेमंद होती है। जानें, सौंफ खाना स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है।
सर्दियों में रखना है डायबिटीज कंट्रोल में, तो जरूर खाएं यह सुपरफूड
सौंफ खाने के लाभ
- सौंफ के सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है। इसे मिश्री या चीनी के साथ पीसकर चूर्ण बनाएं। रात में सोने से पहले लगभग 5 ग्राम चूर्ण को हल्के गुनगने पानी के साथ सेवन करें। पेट की समस्या नहीं होगी। साथ ही गैस व कब्ज भी दूर होगा।
- आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है, तो सौंफ का सेवन करें। सौंफ और मिश्री समान भाग में लेकर पीस लें। एक चम्मच सुबह-शाम पानी के साथ दो महीने तक खाएं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ जाएगी।
- डायरिया होने पर सौंफ खाएं। इसे बेल के गूदे के साथ सुबह-शाम चबाने से अजीर्ण समाप्त होता है। अतिसार में भी लाभ होता है।
दस्त से जब भी हों परेशान तो जरूर पिएं ये चाय, तुरंत मिलेगा आराम
- खाने के बाद सौंफ का सेवन करने से खाना अच्छे से पचता है। सौंफ, जीरा व काला नमक मिलाकर चूर्ण बनाएं। खाने के बाद हल्के गुनगुने पानी के साथ इस चूर्ण को लें। यह बेहतर पाचक चूर्ण है।
- खांसी होने पर सौंफ बहुत फायदा करता है। सौंफ के 10 ग्राम अर्क को शहद में मिलाकर लें। इससे खांसी आना बंद हो जाएगा।
- यदि आपको पेट में दर्द होता है तो भुनी हुई सौंफ चबाएं। इससे आपको आराम मिलेगा। सौंफ की ठंडाई बनाकर पिएं। इससे गर्मी शांत होगी और जी मिचलाना बंद हो जाएगा।
- यदि आपको खट्टी डकार आए, तो थोड़ी सी सौंफ पानी में उबाल लें। इसमें मिश्री डालकर पिएं। दो-तीन बार प्रयोग करने से आराम मिलेगा।
सेक्सुल समस्याओं और शारीरिक कमजोरी को दूर करने के साथ और भी हैं गोखरू के कई फायदे, जानें यहां
- हाथ-पांव में जलन होने की शिकायत होने पर सौंफ के साथ बराबर मात्रा में धनिया कूट-छानकर, मिश्री मिलाकर खाना खाने के पश्चात 5 से 6 ग्राम मात्रा में लेने से कुछ ही दिनों में आराम हो जाता है।
- गले में खराश होने पर सौंफ चबाएं। सौंफ चबाने से बैठा हुआ गला साफ हो जाता है।
- रोजाना सुबह-शाम खाली सौंफ खाने से खून साफ होता है जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे त्वचा में चमक आती है।