hamburger icon
A
Read in English

Fennel Benefits : सौंफ कैसे सेहत के लिए फायदेमंद और नुकसानदायक है, आप भी जानें

आप भी जानें, सौंफ खाना आपकी सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद और नुकसानदायक (saunf Benefits and side effects in hindi) साबित हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 8, 2020 2:00 PM IST

(Fennel or saunf Benefits in hindi) सौंफ या फेनल के फायदे 

किसी रेस्तरां या होटल में खाना खाने के बाद आपने भी सौंफ (Fennel benefits) खाने का आनंद लिया होगा। इससे मुंह तो फ्रेश हो जाता है, लेकिन सौंफ सिर्फ होटल या रेस्तरां जाएं तो ही खाएं, यह जरूरी नहीं है। इसके स्वाद और इसमें मौजूद पौष्टिक गुणों का लाभ आप हर दिन उठा सकते हैं। दरअसल, सौंफ में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जिनका सेहत पर काफी सकारात्मक असर होता है। सौंफ में सोडियम, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, एंटी- इंफ्लेमेटरी, एंटी माइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट आदि तत्व होते हैं, जो मुंह को ताजगी देने के साथ ही पेट की समस्याओं को भी जड़ से दूर करते हैं। इतना ही नहीं यह खाना भी जल्दी पचाने में मदद करता है।

वैसे हर चीज के अपने कुछ साइड एफेक्ट्स (Saunf side effects in hindi) भी होते हैं। तो आप भी जानें, सौंफ खाना आपकी सेहत के लिए किस तरह से फायदेमंद और नुकसानदायक (saunf Benefits and side effects in hindi) साबित हो सकता है।

Heeng Benefits in Hindi : हींग, नपुंसकता और शीघ्रपतन की समस्या करे दूर, जानें हींग के अन्य फायदे

सौंफ या फेनल के फायदे (Fennel or saunf Benefits in hindi)

1 ब्रश करने के दो-तीन घंटे बाद ही आपके मुंह से दुर्गंध आने लगती है, तो सौंफ चबाएं। दुर्गंध दूर हो जाएगी। सौंफ में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण कीटाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मसूड़ों में होने वाले दर्द को कम करते हैं।

2 खून को भी साफ करती सौंफ, क्योंकि इसमें फाइबर और एसेंशियल ऑयल मौजूद होते हैं, जो खून से टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकालते हैं।

3 त्वचा पर निखार लाना है, तो सौंफ खाएं। इसमें पर्याप्त मात्रा में जिंक, कैल्शियम और सेलेनियम होते हैं, जो शरीर में हार्मोन्स और ऑक्सीजन को संतुलित करते हैं। सौंफ खाने से इसका असर त्वचा पर पड़ता है, जिससे त्वचा में निखार आती है।

4 सौंफ में एंटीस्पास्मोडिक (पेट व आंतों में होने वाली ऐंठन को दूर करने की दवा) गुण मौजूद होते हैं, जो इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। जब भी आपको पेट दर्द, पेट में सूजन या फिर गैस की समस्या हो, तो इनसे छुटकारा पाने के लिए सौंफ कारगर साबित हो सकती है।

सौंफ या फेनल के नुकसान (Fennel or saunf side effects in hindi)

1 शिशु को जो मांएं अपना दूध पिला रही हैं, उन्हें सौंफ का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। शिशु की सेहत पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है।

2 अधिक सौंफ खाना चेहरे की त्वचा के लिए ठीक नहीं है। इससे त्वचा की संवेदनशीलता बढ़ जाती है और आप त्वचा से संबंधित किसी भी समस्या का जल्दी शिकार हो सकती हैं।

3 कोई दवा खा रहे हैं, तो भी सौंंफ का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।

4 सौंफ अधिक खाने से आपको एलर्जी भी हो सकती है।

कब्ज, गैस, खांसी जैसी कई तकलीफों से सौंफ दिलाए राहत, खाएंगे तो रहेंगे हेल्दी

Weight Loss : सौंफ का सेवन कैसे जल्दी वजन कम करता है ?