सात्विक भोजन खाने से शरीर को होते हैं कई फायदे !

सात्विक आहार अपनाने की सलाह अब कई डायटिशन और फिटनेस एक्सपर्ट्स भी देते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 2, 2018 1:10 PM IST

सात्विक आहार  भारतीय परम्परा में बहुत सम्मान भरा स्थान रखता है। योगी और मुनियों ने भी सात्विक भोजन के सेवन को काफी बेहतर बताया है और वो सात्विक भोजन ही करते थे। सही भोजन शरीर के लिए कितना महत्वपूर्ण है यह हम सब समझते ही हैं। योगी आहार को शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों के आधार पर 3 प्रकार से बतलाते हैं– सत्व, राजस और तमस। तामसिक भोजन करने से जहां शरीर में आलस बढ़ने की बात कही जाती है वहीं राजसिक भोजन खाने ने से शरीर को उसे पचाने में परेशानी होती है। लेकिन सात्विक भोजन पचने में आसान, हल्का और ऊर्जा देने वाला होता है। सात्विक आहार शुद्ध, स्वच्छ और पौष्टिक होता है और इसीलिए सात्विक आहार अपनाने की सलाह अब कई डायटिशन और फिटनेस एक्सपर्ट्स भी देते हैं। आइए जानते हैं सात्विक आहार खाने के फायदे-

1.सरल और पचने में है आसान 

सात्विक भोजन पचने में बहुत आसान होता है। उपवास के बाद हमेशा ऐसी चीज़ें खानी चाहिए जो आसानी से हजम हो जाए। सात्विक भोजन की खासियत यही है कि यह मन और पेट को आराम देता है और आपको ऐसी डायट लेने से मन शांत, सचेत और ताजगी से भरा रहता है।

2.मन की शांति को है बढ़ाता

आयुर्वेद के अनुसार, सात्विक आहार के सेवन से मानसिक शक्ति और शारीर की सेहत में सुधार होता है। सात्विक भोजन करने वालों की उम्र भी बढ़ती है। ऐसा भोजन खाने से थकान दूर होती है और आपको शांति और खुशी का अहसास होता है। जानें व्रत करने से शरीर को क्या लाभ होता है?

3.सुंदरता भी है बढ़ाता

ऐसा भी कहा जाता है कि सात्विक भोजन से सुंदरता और बालों की सेहत भी अच्छी होती है।

4.हेल्दी और पौष्टिक

हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए सात्विक भोजन एक अच्छा विकल्प है। क्योंकि इसमें मसाले, तेल और मीठा जैसी चीज़ों का इस्तेमाल न के बराबर होता है। इसके अलावा कुछ और पुरानी भारतीय  हेल्दी आदतें और रिवाज़ हैं, जो आप अपना सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source