Written by akhilesh dwivedi|Published : September 23, 2018 12:41 AM IST
भारत पकवानों का देश है और यहां हर किलोमीटर पर नया पकवान मिल जाता है। रबड़ी उत्तर भारत की विशेष व हेल्दी मिठाई होती है। बहुत ही कम सामग्री से बनने वाली उत्तरी भारत के पारंपरिक पकवानों में शामिल लच्छेदार रबड़ी किसी भी विशेष अवसर को और भी खास बना देती है। रबड़ी पूरी तरह से दूध से बनी होती है। इसका स्वाद बहुत ही उम्दा होता है। घर पर भी इसे आसानी से बनाया जा सकता है। इसके सेवन से सेहत पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है। बाजार के इस दौर में अगर आप घर पर बनाकर यह पकवान खाते हैं तो इससे अच्छी मिठाई कोई नहीं हो सकती है। आइए जानते हैं लच्छेदार रबड़ी कैसे बनाई जाती है।
कढ़ाही में दूध लेकर इसे उबाल आने तक गरम कीजिए. दूध को प्रत्येक 2 मिनिट में चमचे को कढ़ाही के तले तक ले जाते हुए चलाते रहिए ताकि दूध कढ़ाही के तले पर ना लगे।
दूध में उबाल आने के बाद, दूध को तेज आंच पर चलाते हुए ¾ यानिकि 1 लीटर रह जाने तक गाढ़ा होने दीजिए। यदि दूध उफनने लगे, तो तुरंत गैस कम कर दीजिए और फिर, तेज कर दीजिए. दूध को गाढ़ा करते समय प्रत्येक 2 से 3 मिनिट में दूध को चमचे से चलाते रहिए।
इसी बीच, पिस्तों को बारीक काटकर तैयार कर लीजिए. बादाम को भी पतला-पतला काट लीजिए. इस दौरान दूध पर भी पूरी नजर बनाएं रखे कि दूध उफने भी न और तले पर भी नही लगे।
दूध के गाढ़ा होते ही, आंच मध्यम कर दीजिए और दूध के ऊपर जो मलाई आ रही हो, उसे किनारे पर लगा दीजिए. इसे नीचे से भी कभी-कभी चमचे से चला लीजिए और जैसे-जैसे दूध पर मलाई आती जाए, वैसे-वैसे मलाई किनारे पर लगाते जाइए. कढ़ाही में सिर्फ 250 मिली दूध बचना चाहिए. तब तक, यही प्रक्रिया दोहराते रहिए. दूध पर मलाई की परत पड़ते ही मलाई को कढ़ाही के किनारे चिपका दीजिए।
कढ़ाही में जब करीब 250 से 300 मिली गाढ़ा दूध बचे, तब इसमें इलाइच़ी पाउडर डालकर मिला दीजिए. साथ ही चीनी भी डाल दीजिए और चीनी के घुलने तक इसे पकने दीजिए. चीनी के दूध में घुलते ही गैस बंद कर दीजिए और रबड़ी को थोड़ा ठंडा होने दीजिए।
रबड़ी के ठंडा होने के बाद, कढ़ाही से मलाई वाले लच्छों को खुरचकर गाढ़े दूध में मिक्स कर दीजिए। सारे मलाई के लच्छों के दूध में मिक्स होते ही रबड़ी तैयार है. इसे प्याले में निकाल लीजिए।
लच्छेदार रबड़ी को कटे हुए पिस्ते और बादाम से गार्निश करके सर्व कीजिए और इसके लच्छे के फीके और मिठास से भरे गाढ़े दूध के मिले जुले स्वाद का अनुभव कीजिए।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.