सब्जियों के राजा आलू से बनाएं लजीज ''आलू का हलवा''

व्रत के समय कार्बोहाइड्रेट का पोषण आलू के सेवन से मिलता है। अगर आप भी इस बार व्रत रहें तो इस हलवे को जरूर ट्राई करें।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : September 22, 2018 12:58 AM IST

आलू सब्जियों का राजा है और खाने में आलू का होना मतलब खाने का स्‍वाद और बढ़ जाना होता है। आलू को लोग व्रत में नमकीन आलू फ्राई बनाकर तो खाते ही है, आलू का हलवा भी बनाया जाता है, ये आलू का हलवा अधिकतर व्रत के समय बनाकर खाया जाता है, ये हलवा भी बहुत ही स्वादिष्ट बनता है और बड़ी जल्दी बन जाता है, बनाने में बड़ा आसान भी है। आलू में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो शरीर के लिए जरूरी ऊर्जा देता है। सुबह के समय अगर नास्ते में आलू का हलवा बनाया जाय तो हेल्थ के लिए फायदेमंद भी है। व्रत के समय कार्बोहाइड्रेट का पोषण आलू के सेवन से मिलता है। अगर आप भी इस बार व्रत रहें तो इस हलवे को जरूर ट्राई करें। तो आइए जानते हैं आलू का हलवा बनाने की विधि।

यह भी पढ़ेंः संडे स्पेशलः दही वड़ा, जी हां बहुत आसन है बनाना।

सामग्री 

  • 500 ग्राम उबले आलू
  • 1 कप चीनी
  • 4-5 बड़े चम्‍मच देसी घी
  • कटे हुए सूखे मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता,)
  • सूखा नारियल कसा हुआ
  • 10-15 किशमिश

बनाने की विधि 

  • उबले हुए आलू को एक बाउल में मसल लें।
  • अब एक नॉन स्‍टिक पैन में घी गर्म करें और उसमें मसले हुए आलू डाल कर मध्‍यम आंच पर पकाएं।
  • आलू को लगातार चलाती रहें, ताकि वह पैन में न चिपके।
  • जब आलू घी छोड़ने लगे तब उसमें चीनी मिला दें।
  • आलू को लगातार चलाती रहें जब तक कि चीनी उसमें पूरी तरह घुल न जाए।
  • अब इसमें किशमिश और सूखे मेवे डालकर 5 मिनट तक और पकाएं।
  • गैस बंद कर दें और इसे प्लेट या कटोरी में डालें और कद्दूकस किए नारियल को इस पर बुरक कर गर्मागर्म सर्व करें।

यह भी पढ़ेंः बचे हुए चावल से बनाएं स्वादिष्ट ”चावल रसमलाई”, जानें बनाने की विधि।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source