Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सात्विक भोजन खाने से बढ़ती है इम्युनिटी, पेट के रोग भी होते हैं दूर

सात्विक भोजन पचने में आसान, हल्का और ऊर्जा देने वाला होता है। सात्विक आहार शुद्ध, स्वच्छ और पौष्टिक होता है और इसीलिए सात्विक आहार अपनाने की सलाह अब कई डायटिशन और फिटनेस एक्सपर्ट्स भी देते हैं। आइए जानते हैं सात्विक आहार खाने के फायदे-

सात्विक भोजन खाने से बढ़ती है इम्युनिटी, पेट के रोग भी होते हैं दूर
diet

Written by Sadhna Tiwari |Updated : June 30, 2020 3:41 PM IST

Sattvic Food Benefits: हम जिस प्रकार का भोजन करते हैं, हमारी सेहत उसी प्रकार निखरती या बिगड़ती है। एक्टिव लाइफस्टाइल के साथ हेल्दी डायट भी  स्वस्थ रहने में मदद करती है। इसीलिए, मौसमी फल, सब्ज़ियां, डेयरी और अनाज खाया जाता है। इसी तरह सात्विक भोजन करना भी सेहतमंद रहने का एक तरीका साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स और रिसर्च के अनुसार सात्विक खाना खाने से इम्यून सिस्टम (Immune System) मज़बूत बनता है। जिससे, शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। सबसे खास बात यह है कि सात्विक भोजन हर उम्र और हर मौसम में सेवन के लिए सही है। (Sattvic Food Benefits in hindi)

क्या है सात्विक भोजन? (What is a Sattvic diet)

सत्व अर्थात शुद्ध। सात्विक भोजन को माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर माना जाता है।  एसे ऋषि-मुनियों का भोजन कहा जाता है। इन दिनों ऑर्गेनिक फूड्स का जो चलन हो उसकी जड़ें, सात्विक आहार से ही जु़ड़ी हैं। सात्विक आहार में केवल शाकाहारी चीज़ें इस्तेमाल होती हैं। इसमें, प्याज और लहसुन भी नहीं मिलाया जाता। दरअसल, इस तरीके से भोजन की मूल प्रॉपर्टीज़ या गुणों को सहेजने की कोशिश की जाती हैं। सात्विक भोजन कम मसाले वाला, सादा और शुद्ध होने के साथ  पचने में आसान और पेट के लिए हल्का महसूस होता है। ऋषि-मुनि ऐसा ही भोजन खाते थे और उसी से ऊर्जा प्राप्त करते थे। इसे, योगी डायट के नाम से भी जाना जाता है।

सात्विक भोजन खाने से सेहत पर क्या प्रभाव पड़ते हैं ?

सात्विक फूड से गुस्सा, तनाव, उत्तेजना जैसी भावनाओं पर काबू पाया जा सकता है और यह शरीर से जहरीले पदार्थों को बाहर फेंकने (डिटॉक्स) का भी काम करता है। जिससे, आपके इम्यून सिस्टम सहित शरीर के अन्य ऑर्गन्स को भी काम करने में आसानी होती है। इस तरह आप हमेशा एनर्जेटिक महसूस करते हैं। सात्विक भोजन में कम मात्रा में खाने की सलाह भी दी जाती है। जिससे, पोर्शन कंट्रोल का काम होता है। इसी तरह, सात्विक भोजन आसानी से पच जाता है। यह पेट और मन को आराम पहुंचाता है। जिससे, डायजेशन से जुड़ी समस्याएं महसूस नहीं होतीं।

Also Read

More News

ये भी हैं सात्विक आहार खाने के फायदे (Sattvic Food Benefits):

  • स्ट्रेस होता है कम, सात्विक भोजन खाने वालों को मन शांत रहता है। जिससे, उन्हें जल्दी तनाव महसूस नहीं होता।
  • उम्र होती है लम्बी
  • हेल्दी हेयर और ग्लोइंग स्किन मिलती है
  • ब्लड प्रेशर कंट्रोल में होती है मदद
  • डायबिटीज़ को कंट्रोल करने में सहायक
  • थकान और सुस्ती दूर होती है

लॉकडाउन में घर पर वेट लॉस के लिए करें स्किपिंग, जानें रस्सी कूदने से कितनी कैलोरीज़ होती हैं बर्न

बेली फैट होगा कुछ ही दिनों में कम, पीएं काली मिर्च की चाय

अच्छी इम्यूनिटी से लेकर वेट लॉस, पम्पकिन सीड्स खाने के ये हैं 4 हेल्दी फायदे

Weight Loss Tips: चिया सीड्स और ऐप्पल साइडर विनेगर से करना चाहते हैं वेट लॉस, रोज़ इतनी मात्रा में करें सेवन

‘विटामिन के’ कर सकता कोविड-19 से सुरक्षित रहने में मदद, रिसर्च में किया गया दावा, जानें Vitamin K के अन्य फायदे

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Immunity Boost: पालक खाने से बूस्ट होती है इम्यूनिटी, वायरस और बीमारियों से बचाने के लिए बच्चों को रोज़ खिलाएं यह हरी सब्ज़ी