
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : July 8, 2021 4:07 PM IST
सत्तू का मीठा शरबत बनाने का तरीका...
Sattu ke fayde in Hindi: गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन करने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है। सत्तू डिहाइड्रेशन, लू जैसी समस्याओं से बचाता है। काले चने (Black Gram) को भूनकर और उसे पीसकर बनता है सत्तू। यह स्वाद के साथ ही पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है, जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचा (Sattu benefits in hindi) सकता है। सत्तू (Sattu) में मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, प्रोटीन, लो सोडियम आदि होते हैं। बेशक आज भी मेट्रो सिटीज में सत्तू का सेवन कम करते हों, लेकिन आज भी गर्मी में लू की थपेड़ों से बचने के लिए लोग एक गिलास सत्तू का शरबत जरूर (Sattu ka Sharbat recipe) पीकर घर से बाहर निकलते हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि सत्तू की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडा रखता है। सत्तू से अब तक आप नमकीन ड्रिंक (Sattu drink) पीते होंगे। पुदीना, नमक, नींबू का रस मिलाकर आप हेल्दी शरबत बनाते होंगे, लेकिन हम आपको बता रहे हैं सत्तू का मीठा शरबत (sattu sweet sharbat) बनाने की रेसिपी। इसमें शहद, गुड़ मिलाकर आप इसे बना सकते हैं। यह गर्मी से राहत पाने के साथ ही सेहतमंद भी बने रह सकते हैं। इससे गर्मी में होने वाली पेट की समस्याओं से भी बचाव (Sattu ke fayde in Hindi) हो सकता है।
दो बड़ा चम्मच सत्तू
एक टुकड़ा गुड़ (चीनी भी ले सकते हैं)
शहद (चाहें तो)
स्वादानुसार सेंधा नमक
1 गिलास पानी
बर्फ
एक गिलास में पानी डालें। इसमें सत्तू डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें ताकि सत्तू गोल-गोल ना रह जाए। अब इसमें गुड़ का चूरा मिलाएं और मिक्स करें। आपको गुड़ या चीनी की जगह शहद मिलाना है, तो शहद एक चम्मच डालें। इससे भी स्वाद मीठा हो जाएगा। गुड़ घुल जाए तो सेंधा नमक डाल दें। अब इसमें बर्फ का टुकड़ा डालकर इसे ठंडा कर लें। सत्तू के इस शरबत को ठंडा ही सर्व करें।