क्या सर्दियों में खाना चाहिए पपीता, ठंड में पपीता खाने से पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान

Sardiyon mein papita khana chahiye ya nahi: सर्दियों में लोग ऐसे फूड्स का सेवन करने से बचते हैं जिनके सेवन से सर्दी-खांसी या कफ जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। मीठे पपीते के फल के बारे में लोग अक्सर उलझन में रहते हैं कि वे सर्दियों में पपीता खाएं या नहीं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 19, 2025 2:57 PM IST

Eating Papaya In Winters: सर्दियों में बदलते तापमान और ठंड को देखते हुए लोगों को अपनी डाइट में भी बदलाव करने की जरूरत पड़ती है। आयुर्वेद से लेकर घरेलू स्तर पर भी लोग सर्दियों में डाइट से जुड़े अलग-अलग तरह के नियम फॉलो करते हैं। जैसे सर्दियां आते ही लोग मिलेट्स से बनी रोटियां खाना शुरू कर देते हैं और गेंहू की बजाय मक्का (Makka), बाजरा (Bajra Roti) और रागी जैसे अनाजों से बनी रोटियों (Rotis in winters) का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं। इसी तरह सर्दियों में कुछ फलों (eating fruits in winter) का सेवन भी कम किया जाता है और कुछ फलों को लोग जरूर खाते हैं। ऐसा ही एक फल है पपीता जिसके बारे में भी अक्सर यह पूछा जाता है कि क्या सर्दियों के मौसम में पपीते (Eating papaya in winters) का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि ठंड के दिनों में सेवन के लिहाज से पपीता कितना फायदेमंद या नुकसानदायक साबित हो सकता है।

क्या सर्दियों में पपीता खाना चाहिए? (Should one eat Papaya in winter seasons)

पपीते का फल स्वादिष्ट तो होता ही है साथ ही इस फल में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो डाइजेस्टिव सिस्टम से लेकर आपकी स्किन के लिए भी फायदा हो सकता है। पपीते की तासीर गर्म होती है और सर्दियों के दिनों में पपीता खाने से आपके शरीर को गर्मी मिल सकती है। पपीता खाने से आपका शरीर ठंड से सुरक्षित रहता है और सर्दियों में ठंड लगने से होने वाली बीमारियों (Winter diseases) और समस्याओं से आप सुरक्षित रह सकते हैं।

सर्दियों में पपीता खाने के फायदे क्या हैं?  (Benefits of eating Papaya in winters)

वेट लॉस की स्पीड बढ़ती है

सर्दियों में जहां मोटापा बढ़ने की संभावना अधिक होती है वहीं, पपीता खाने से आप अपने वेट को बढ़ने से रोक सकते हैं। आप सर्दियों में थोड़ा-सा पपीता नियमित खा सकते हैं। इससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है।

कब्ज से दिलाए राहत

सर्दियों में बहुत से लोगों को कब्ज या कॉन्स्टिपेशन की समस्या (constipation in winters) होती है। ऐसे में आप अगर पपीते का सेवन करते हैं तो यह आंतों में फंसे मल को बाहर निकालने में मदद करता है और पेट को अच्छी तरह साफ करता है।

हार्मोन्स का स्तर संतुलित होता है

अगर आप रोजाना भरपेट पपीता खाते हैं तो इससे आपके शरीर में हार्मोन्स का स्तर संतुलित (balancing hormones level) होता है। इससे महिलाओं में पीसीओएस (PCOS) जैसी समस्याएं कम होती हैं।

हाई बीपी में मददगार

सर्दियों में हाई ब्लड प्रेशर लेवल की स्थिति से बचने में भी पपीते का सेवन लाभकारी है। पपीते में विटामिन ए (Vitamin A) और विटामिन सी (Vitamin C) के अलावा फ्लेवेनॉइड्स भी पाए जाते हैं। ये सभी तत्व फ्री-रैडिकल्स डैमेज से भी आपको सुरक्षित रखते हैं।

पपीता खाते समय ना करें ये गलतियां (Precautions one should keep in mind while eating papaya)

  1. सुबह खाली पेट पपीता खाना (eating papaya empty stomach) सबसे ठीक माना जाता है। आप पपीता खाने के बाद ठंडा पानी पीने से बचें।
  2. पपीता खाने के बाद आपको दही या दूध का सेवन ना करें।
  3. प्रेगनेंट महिलाओं को अधिक मात्रा में पपीता खाने से नुकसान हो सकता है। इससे ब्लीडिंग और मिसकैरेज का खतरा (risk of miscarriage) बढ़ सकता है।
  4. डायबिटीज के मरीज अगर पपीता (eating papaya in diabetes) खाना चाहते हैं तो इससे पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source