बड़े काम का है बथुआ, वजन कम करने से लेकर पाचन तंत्र सुधारने तक का करता है काम

सर्दियों में बथुए का रायता, बथुए के पराठे, सब्जी और भी कई स्वादिष्ट डिशेज बनाई जाती हैं। ये हरी पत्तेदार सब्जी बहुत ही सेहतमंद है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : December 31, 2023 4:54 PM IST

सर्दियों में कई प्रकार की हरी पत्तेदार ​सब्जियां आती हैं। इन्हीं में से एक है बथुआ। इस मौसम में बथुए का रायता, बथुए के पराठे, सब्जी और भी कई स्वादिष्ट डिशेज बनाई जाती हैं। ये हरी पत्तेदार सब्जी बहुत ही सेहतमंद है। अमीनो एसिड से भरा बथुआ, हाई फाइबर, विटामिन ए, बी और सी से भरपूर होता है। इसी के साथ इसमें आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम और फास्फोरस भी प्रचुर मात्रा में होता है। बथुआ खाने से आपको कई फायदे होते हैं।

सर्दियों में बथुआ खाने के फायदे - (Benefits of Eating Bathua in Winter in Hindi)

सुधरता है पाचन तंत्र

फाइबर से भरपूर बथुआ आपका पाचन तंत्र सुधारता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जिसके कारण यह कब्ज सहित पेट की कई परेशानियां दूर करता है। इसके सेवन से आंतें मजबूत होती हैं। सुबह खाली पेट बथुए का पानी पीना बहुत ही लाभदायक होता है।

घटाता है वजन

वजन कम करने के लिए जो भी जरूरी तत्व हैं वे सभी बथुए में आपको मिल जाते हैं। ऐसे में यह वेट लॉस में मदद करता है। इसमें फाइबर, पानी और कई विटामिन होते हैं। बहुत कम कैलोरी वाला बथुआ अमीनो एसिड, जिंक, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन से भी भरा होता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे आपका वजन तेजी से कम होता है।

साफ करता है खून

नियमित रूप से बथुआ खाने से आपकी स्किन साफ होती है, मुंहासों की समस्या दूर होती है और झुर्रियां भी कम होती हैं। दरअसल, बथुआ खून को साफ करने का काम करता है। यह ब्लड को डिटॉक्सीफाई करता है, जिससे आपकी स्किन पर चमक आती है और उसके दाग कम हो जाते हैं। अगर आप इसके रिजल्ट जल्दी चाहते हैं तो इसके लिए अपनी दिनचर्या में बथुए का पानी शामिल करें।

लंबे, काले, घने हो जाएंगे बाल

स्किन के साथ ही बथुआ आपके बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आमतौर पर बाल पोषक तत्वों की कमी के कारण कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। लेकिन बथुआ लगभग सभी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में इसे खाने से बाल मजबूत होते हैं। इसमें मौजूद जिंक और आयरन बालों को हेल्दी बनाते हैं।

आंखों के लिए है अच्छा

आजकल बड़े हों या बच्चे, आंखें कमजोर होना एक सामान्य समस्या हो गई है। इस परेशानी को दूर करने में बथुआ आपकी मदद कर सकता है। जिंक और आयरन दोनों ही आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार होते हैं, बथुआ इन दोनों ही तत्वों से भरपूर होता है।

मजबूत करेगा आपकी हड्डियां

नियमित रूप से बथुआ खाने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं। विटामिन सी, सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बथुआ खाने से रक्त वाहिकाएं सुचारू रूप से काम करती हैं। ये क्षतिग्रस्त कोशिकाओं का निर्माण करने में भी सहायक है। ऐसे में इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करें।

पथरी का खतरा होता है कम

बथुआ खाने से आमाशय और यकृत मजबूत होते हैं। इसके नियमित सेवन से गुर्दों में पथरी होने का खतरा कम होता है। इसी के साथ बथुए की कच्ची पत्तियां चबाने से मुंह की बदबू दूर होती है। यह दांतों को मजबूत करता है और पायरिया की परेशानी को कम करता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत कर गैस और खट्टी डकारों की समस्या भी दूर करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.