
Also Read
Medically Verified By: Dt. Pranjal kumat
Sara Tendulkar Start Day with Protein Coffee: क्रिकेट के स्टार सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपने दिन की शुरुआत प्रोटीन कॉफी के साथ करती हैं। हालही में सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके प्रोटीन कॉफी पीने की जानकारी दी है। सारा ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में प्रोटीन कॉफी की रेसिपी भी शेयर की है।

जयपुर की डाइटिशियन प्रांजल कुमत का कहना है कि प्रोटीन कॉफी एक ऐसा हेल्दी ड्रिंक है जिसमें कॉफी और प्रोटीन पाउडर को मिलाकर बनाया जाता है। इसमें मौजूद कैफीन शरीर को तुरंत एनर्जी देता है, जबकि प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। पिछले कुछ सालों में जिम जाने वाले लोगों और फिटनेस फ्रीक प्रेमियों के बीच प्रोटीन कॉफी काफी पापुलर हो गई है। ज्यादातर फिटनेस फ्रीक लोग प्रोटीन कॉफी को जिम वर्कआउट के बाद पीना पसंद करते हैं।
इस सवाल का जवाब देते हुए प्रांजल कुमत कहती हैं कि पारंपरिक कॉफी के मुकाबले प्रोटीन कॉफी सेहत के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन प्रोटीन कॉफी में भी कैफीन पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। एक दिन में 200 ML से ज्यादा प्रोटीन कॉफी का सेवन सेहत के लिहाज से नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा मात्रा में प्रोटीन कॉफी पीने से आपको नींद न आने की समस्या हो सकती है।
अगर आप भी सारा तेंदुलकर की तरह हेल्दी कॉफी पीना चाहते हैं को प्रोटीन कॉफी का ऑप्शन ट्राई कर सकते हैं। लेकिन प्रोटीन कॉफी पीते वक्त ध्यान दें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही हो। ज्यादा मात्रा में प्रोटीन कॉफी पीने से आपको ब्लोटिंग, कब्ज और अनिद्र की समस्या हो सकती है। प्रोटीन कॉफी में इस्तेमाल होने वाली किी चीज से अगर आपको एलर्जी है, तो इसका सेवन बिल्कुल न करें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।