सारा अली खान मां अमृता सिंह के साथ पहुंचीं अजमेर शरीफ दरगाह, मीठी लस्सी देखकर सारा ने कहा 'नो डाइट', जानें लस्सी के फायदे

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान पिछले दिनों अपनी मां अमृता सिंह के साथ अजमेर शरीफ दरगाह में माथा टेकने पहुंची थीं। सारा ने अपने इस्टांग्राम अकाउंट पर जयपुर की कई तस्वीरें शेयर करते हुआ फैन्स को लिखा है, जुम्मा मुबारक।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 27, 2021 5:29 PM IST

Health Benefits of Lassi in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपनी मां और एक्ट्रेस अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ शुक्रवार (26 फरवरी) को अजमेर शरीफ दरगाह (Ajmer Sharif Dargah) में माथा टेकने पहुंची थीं। सारा ने अपने इस्टांग्राम अकाउंट पर अजमेर दरगाह की कई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने फैंस को जुम्मा मुबारक भी कहा है। सारा और अमृता वहां बेहद ही साधारण लुक में नजर आए। सारा अली खान (Sara Ali Khan in Jaipur) ने हरे रंग का चिकनकारी का काम किया हुआ कुर्ता पहना हुआ था, तो वहीं अमृता सिंह भी हरे रंग के ही आउटफिट में थीं। दरगाह के अंदर और बाहर की तस्वीरों के अलावा पिंक सिटी जयपुर की हवा महल, आमेर किला और लस्सी की तस्वीर भी सारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पास्ट की हैं।

इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि सारा (Sara Ali Khan in Hindi) ने अपने बिजी शेड्यूल से कुछ खाली पल निकाल कर खूब मस्ती की है। फैन्स ने भी इन सभी तस्वीरों को खूब लाइक्स और कमेंट्स दिए हैं। जयपुर में उन्होंने कुल्हड़ वाली मीठी लस्सी का भी लुत्फ उठाया। सारा ने लस्सी की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'नो डाइट' टू हर ग्लास फुल ऑफ द स्वीट लस्सी।

मां-बेटी (सारा-अमृता) ने राजस्थान के इस छोटे से ट्रिप पर आकर अपनी जिंदगी के बेहतरीन लम्हों को जैसे जी लिया हो। सारा अली खान हाल ही में वरुण धवन के साथ ''कुली नंबर 1'' में नजर आई थीं। बहुत जल्द फिल्म ''अतरंगी रे'' में सारा अक्षय कुमार और धनुष के साथ दिखेंगी। सारा की लस्सी (Lassi) वाली तस्वीर देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि उन्हें मीठी लस्सी पीना बहुत पसंद है। दही से तैयार लस्सी गर्मी के मौसम में एक हेल्दी ड्रिंक भी मानी जाती है। इसके सेवन से गर्मी में होने वाली कई समस्याओं से बचाव होता है। आप भी इसके सेहत पर होने वाले फायदों को जानकर इस बार गर्मी में इस हेल्दी ड्रिंक को जरूर ट्राई (Lassi Health Benefits in Hindi) करें...

sara ali likes lassi सारा अली खान ने मीठी लस्सी के लिए डाइट को कहा ना।

गर्मी में मीठी लस्सी पीने के फायदे (Benefits of Lassi in Hindi)

1 फरवरी महीना खत्म होने वाला है और अभी से ही दिन में गर्मी लगने लगी है। ऐसे में कुछ हेल्दी चीजों के सेवन से आप गर्मी में खुद को कूल और तरोताजा रख सकते हैं। दही से तैयार लस्सी (Lassi Benefits) शरीर को अंदर से ठंडा रखती है। गर्मी के मौसम (Summer Healthy Drink Lassi) में लस्सी पीने से आपको कई लाभ होंगे। इससे आप हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बचे रह सकते हैं।

2 पेट को शीतलता पहुंचाने के लिए आप गर्मी में एक गिलास लस्सी प्रतिदिन पी सकते हैं। इससे ब्लोटिंग, पेट दर्द, फूड पॉइजनिंग आदि नहीं होगा। दही में प्रोबायोटिक गुण मौजूद होते हैं, जो पेट के अंदर मौजूद बैक्टीरिया का सफाया करते हैं। लस्सी शरीर से टॉक्सिन्स निकालती है। कब्ज, बवासीर आदि समस्याओं को दूर करती है।

3 दही से तैयार लस्सी में प्रोबायोटिक्स होने के कारण सेहत के लिए काफी हेल्दी होती है। पाचन क्रिया को मजबूत करती है। पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या में वृद्धि होती है।

4 चूंकि, लस्सी दही से बनती है, इसलिए इसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। कैल्शियम के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा, इसमें प्रोटीन भी होता है, जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूती देते हैं।

5 इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी आप प्रतिदिन लस्सी का सेवन कर सकते हैं। दही में विटामिन डी, लैक्टिक एसिड होने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूती मिलती है, जिससे आप कई रोगों से बचे रह सकते हैं। साथ ही मीठी लस्सी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल, मेटाबॉलिज्म लेवल भी बूस्ट होता है।

रोज़ाना एक गिलास लस्सी पीने के 5 फायदों के बारे में जानें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.