
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 14, 2022 1:30 PM IST
Coconut Water: अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali khan) अपने दिन की शुरुआत करती हैं नारियल पानी के साथ। नारियल पानी पीने से सेहत को कितने फायदे होते हैं इसके, बारे में अक्सर लोग चर्चा करते हैं। नारियल पानी (Coconut Water) कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसीलिए, सारा (Sara Ali khan) नारियल पानी पीती हैं और इसे पीने की सलाह भी देती हैं। (Sara Ali Khan Diet Secrets)
सारा अली खान अपनी फिटनेस (Sara Ali Khan Fitness) का ख्याल रखने के लिए नारियल पानी की मदद लेती हैं। लेकिन, यह हेल्दी ड्रिंक आपके लिए भी कई लिहाज से फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, नारियल पानी नेचुरल होने के कारण हर उम्र और लगभग हर प्रकार की बीमारियों के मरीज़ों के सेवन के लिए भी सेफ माना जाता है। इसीलिए, इसे पीने की सलाह अक्सर डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट देते रहते हैं।
नारियल पानी आपके शरीर को तुरंत हाईड्रेट करके एनर्जी देता है। नारियल पानी लो कैलोरी ड्रिंक होती है जिसमें मिनरल्स उच्च मात्रा में होते हैं। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए गर्मियों में नारियल पानी का सेवन विशेष लाभकारी माना जाता है।
नारियल पानी पीने से हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाता है। साथ ही, इसमें मौजूद उच्च मात्रा में पोटैशियम ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है।
नारियल पानी में काफी मात्रा में मैग्नीशियम और पोटैशियम होता है। इस वजह से यह एक शक्तिशाली मूत्रवर्धक एजेंट होता है। इसको पीने से धीरे-धीरे किडनी की पथरी बाहर निकलने लगती है, वो भी नैचुरल तरीके से।
नारियल पानी नैचुरल होने के कारण बैक्टेरिया-फ्री होता है। इसीलिए, नारियल पानी को प्रेगनेंसी में अच्छा माना जाता है। साथ ही यह प्रेगनेंसी में होने वालीएसिडिटी, सीने में जलन और कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाता है।