
... Read More
Written By: Anshumala | Published : September 23, 2019 4:26 PM IST
चीनी या नमक, क्या है सेहत के लिए अधिक बेहतर? © Shutterstock
वजन बढ़ना एक बड़ी परेशानी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर आप इकट्ठा ना खाकर थोड़ी-थोड़ी देर में और संतुलित खाना खाते हैं, तो आपका वजन घटना शुरू हो जाता है। किसी भी भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए नमक और चीनी दोनों की ही जरूरत होती (Salt vs Sugar) है। लेकिन, दोनों को किस मात्रा में खाना चाहिए, दोनों (Salt vs Sugar) किस तरह से सेहत के लिए फायदेमंद और नुकसानदायक हैं, यह भी जानना जरूरी है। चीनी या नमक (Salt vs Sugar) कोई भी कम या ज्यादा खाई जाए, तो शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है।
हमारे शरीर को नमक की कुछ मात्रा जरूर चाहिए होती है, क्योंकि नमक (salt and sugar benefits) से आवश्यक तत्वों की जरूरत पूरी होती है। भारत में औसतन हर कोई दिन में 15 ग्राम के आसपास नमक खाता है, जबकि इंसान को सिर्फ 6 ग्राम नमक ही खाना चाहिए। सोडियम शरीर के विकास के लिए अत्यंत जरूरी तत्त्व है, लेकिन सोडियम का जरूरत से ज्यादा प्रयोग एक नहीं बल्कि अनेक समस्याओं को जन्म देता है जैसे, अस्थमा, छाती में जलन, अस्थि रोग, सूजन, उच्च रक्तचाप आदि। इन सब रोगों से बचने के लिए हमें नमक का प्रयोग बहुत सोच-समझ कर करना चाहिए।
शरीर में नमक की कमी की वजह से (Deficiency of sodium) मांसपेशियों में ऐंठन, सिर चकराना और पैरों आदि में सूजन जैसी परेशानियां हो सकती हैं, जो आगे चलकर गंभीर स्नायु रोग का रूप धारण कर सकती हैं। नमक शरीर की हड्डियों और दिल से संबंधित बीमारियों से भी बचाता है। इससे शरीर में तरल मात्रा बनी रहती है और शरीर का इलेक्ट्रोलाइट और पीएच लेवल बना रहता है। अगर आप अपना वजन नहीं कम कर पा रहे हैं तो इसका कारण नमक भी हो सकता है। यदि आप अपने खाने में नमक की कटौती करते हैं, तो आपका वजन शुरुआत में तो काफी जल्दी से घटता है, लेकिन वह आपका फैट नहीं कम करता।
Diet in Diabetes : डायबिटीज के मरीजों को शहद खाना चाहिए या चीनी ?
ज्यादा नमक खाने से प्यास ज्यादा लगती है, प्यास ज्यादा लगने से अक्सर लोग कोई ना कोई पेय-पदार्थ लेते हैं, जिससे शरीर की कैलोरी बढ़ती हैं। ज्यादा नमक खाने से ओवरईटिंग की समस्या होती है और ज्यादा सोडियम डाइट लेने से शरीर का फैट बढ़ता है।
वहीं, अगर बात मीठे की हो तो मीठा हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इससे हमारें शरीर को शक्ति व ऊर्जा प्राप्त होती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा मीठा खाने से वजन बढ़ता है। चीनी में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। चीनी यानी मीठे में कोई विटामिन, मिनरल या पौष्टिक तत्त्व नहीं होता, यह सिर्फ शरीर को ऊर्जा देती है। एक्सपर्ट्स की माने तो एक इंसान दिन भर में 1600 कैलौरी ले सकता है, जिसके हिसाब से इंसान दिन में 25 ग्राम के आसपास चीनी ले सकता है।
1 चीनी यानी मीठा आपका इनसुलिन का स्तर बढ़ाता है, जिससे आपका वजन बढ़ता (Sugar increases weight) है। अगर आपके शरीर में इंसुलिन बढ़ता है, तो आपका फैट बढ़ता है। वहीं, इंसुलिन कम होने से फैट कम होता है इसलिए हमें इंसुलिन की मात्रा शरीर में सामान्य रखनी चाहिए। जब आपके शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है, तो ब्लडप्रेशर कम हो जाता है, जिसे हाइपोग्लिकेमिया या शुगर-क्रेश कहते हैं। जितना आप चीनी खाएंगे आपका ब्लडप्रेशर उतना ही कम होगा, जिससे आपको इंसुलिन की मात्रा और चाहिए होगी। इसका मतलब यह हुआ कि आप रोज चीनी खाएंगे और अंत में इंसुलिन आपको मोटा बना देगी।
2 अधिकतर जंक फूड खाने से भी आप अधिक चीनी ग्रहण करते हैं, क्योंकि इनमें भी चीनी की मात्रा काफी होती है। इससे शरीर में फैट बढ़ता है। अगर आप रोज चीनी खाते हैं, तो आप अपने शरीर में कैलोरी की मात्रा तो बढ़ाते हैं, जिससे आप मोटे हो सकते हैं।
3 जब बात आती है कि चीनी खाने से वजन बढ़ेगा या घटेगा तो यह कहा जा सकता है कि शरीर को दोनों ही चीजें चाहिए। अगर हम किसी भी चीज को कम या ज्यादा करेंगे, तो शरीर में ब्लड प्रेशर और शुगर की दिक्कत आएगी।