
Also Read
Salt consumption can cause Type 2 Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को शक्कर या अन्य किसी भी तरीके से परहेज करने के लिए कहा जाता है क्योंकि शक्कर खाने से ब्लड शुगर लेवल में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है और ये शुगर मरीजों की बीमारी को और भी गम्भीर बना सकता है। लेकिन, एक नयी स्टडी में अब दावा किया गया है कि केवल अधिक चीनी ही नहीं बल्कि नमक खाने से भी टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क बढ़ सकता है। अमेरिका की तुलाने यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा की गयी इस स्टडी में यह पता चला है कि भोजन में ऊपर से नमक छिड़कने और उसे खाने से टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। (Salt consumption can cause Type 2 Diabetes In Hindi.)
जर्नल 'मेयो क्लिनिक प्रोसीडिंग्स' में प्रकाशित स्टडी में 400,000 से अधिक वयस्कों की डेली डाइट हैबिट्स का अध्ययन किया गया। स्टडी के दौरान उनके नमक के सेवन के तरीकों के बारे में भी सर्वे किया गया। औसतन 11.8 वर्षों के फॉलो-अप में लगभग 13,000 लोगों में टाइप 2 डायबिटीज के मामले देखने को मिला। स्टडी के दौरान पाया गया कि, जो लोग "कभी नहीं" या "शायद ही कभी" नमक का सेवन करते हैं उन लोगों में हमेशा नमक खाने वाले लोगों की तुलना में टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा 39 प्रतिशत तक था।
तुलाने यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन में प्रोफेसर, प्रमुख लेखक डॉ. लू क्यूई ने कहा,"हम यह जानते ही हैं कि नमककासेवन कम मात्रा में किया जाए तो इससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों और हाइपरटेंशन जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। वहीं, इस नयी स्टडी के अनुसार अधिक नमक खाने से इन बीमारियों और हेल्थ प्रॉब्लम्स का भी रिस्क बढ़ सकता है-