... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : June 30, 2020 7:53 PM IST
सावधान! बारिश में कभी ना खाएं कच्चा सलाद, वरना हो सकती है समस्याएं
Salad in Monsoon : मानसून में खानपान का विशेष ख्याल रखना होता है, वरना हम कई समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। खानपान का अगर ख्याल ना रखा जाए, तो हम कई तरह के इंफेक्शन की जकड़ में आ सकते हैं। इसके अलावा इस बार मानसून में अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि चारों ओर कोरोनावायरस का आतंक फैला हुआ है। इसलिए इस सीजन में (Salad in Monsoon) हमें अपने सेहत का पूरा ख्याल रखने की आवश्यकता है।
बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें मानसून डाइट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है, इसलिए वे इस सीजन में कुछ भी अनाप शनाप खा लेते हैं। नतीजन फूड प्वाइजनिंग और डायरिया जैसी समस्याएं होने लगती है। बारिश के सीजन में सलाद और सब्जियों के गलत तरीके से सेवन करने से हम बीमार पड़ सकते हैं। आइए जानते है इस मौसम में सलाद खाते किन बातों का रखना चाहिए (Salad in Monsoon) ख्याल-
बारिश के सीजन में फलों और सब्जियों में काफी कीड़े, बैक्टीरिया और फंगस पनपते हैं। यह फंगस हमें खुली आंखों से नजर नहीं आते हैं। इसलिए बारिश में बिना उबाले कच्ची और हरी पत्तेदार सब्जियों को खाने से बचना चाहिए। अगर पत्तेदार सब्जियां हैं, तो अधिक सावधान रहें। इन पत्तेदार सब्जियों को कुछ देर के लिए गर्म पानी में छोड़े दें। इसके बाद इन्हें दोबारा धोकर खाएं।
सेहतमंद रहने के लिए बहुत से लोग कच्चे फलों और सब्जियों को सलाद के रूप में खाते हैं। अगर बारिश के सीजन में भी आप इसे फॉलो कर रहे हैं, तो आज ही बदल लें। सलाद का सेवन हर मौसम में करना चाहिए। सलाद शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन बारिश में सलाद को कच्चा नहीं, बल्कि उबालकर खाएं। आप जिन फलों और सब्जियों को सलाद के रूप में खाना चाहते हैं, उन्हें अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इनकी सैलेड तैयार करें।
45 मिनट जॉगिंग के बदले 1 मिनट करें ये एक्सरसाइज, जांघों की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
सब्ज़ियों और फलों को उबालकर सलाद बनाने से बारिश के कारण पनपने वाले फंगस और बैक्टीरिया कम होते हैं। इसके साथ ही इससे कैटरपिलर्स और उनके एग्स आपका बचाव होता है। बारिश के सीजन में कैटरपिलर्स सब्जियों और फलों के अंदर एग्स देते हैं, जिससे कई तरह की बीमारियां पनपती हैं।
किसान बारिश में पनपने वाले कीटों से बचाव के लिए फल और सब्जी की फसलों में अक्सर पेस्टिसाइड्स का छिड़काव करते हैं। इस वजह से सब्जियों में विषैले तत्वों की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में अगर आप इसे कच्चा खाते हैं, तो पेट दर्द और लूज मोशन की समस्या कम होती है।
मोटे गालों से आपकी खूबसूरती पर पड़ रहा है असर, तो घर पर 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज