
... Read More
Written By: Anshumala | Published : July 13, 2018 1:43 PM IST
सलाद बनाना आसान है। कई सब्जियों और फलों को शामिल करके तरह-तरह के सलाद बनाए जा सकते हैं। कुछ लोग सलाद बड़े चाव से खाते हैं, तो कुछ लोग इसे हाथ भी नहीं लगाते। जो लोग सलाद नहीं खाते, वे जरूर अपने भोजन का हिस्सा इसे बनाएं। ऐसा न करके आप इसके कई फायदों से वंचित रह सकते हैं। सलाद से मिलने वाले 15 सेहत लाभ के बारे में बता रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट, वेट मैनेजमेंट कंसल्टेंट और हेल्थ राइटर कविता देवगन।
1 ग्रीन सलाद में विटामिन्स, मिनरल्स आदि होते हैं, जो सेहत के लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं। डायट में सलाद शामिल करने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है।
2 इसमें कच्चे और हरी-पत्तेदार सब्जियों का इस्तेमाल अधिक किया जाता है, इसलिए इसके सेवन से आप फिट महसूस कर सकते हैं। उर्म लंबी होती है। त्वचा जवां रहती है।
3 सलाद में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें ऑलिव ऑयल और एवोकाडो डालकर भी खाने से लाभ होता है।
4 ऑलिव ऑयल और एवोकाडो डालने से शरीर को आयरन, लिकोपिन, ल्यूटिन और अन्य पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद मिलती है।
5 सलाद में मौजूद फल और कच्ची सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये फ्री रैडिकल्स पर नजर रखकर जीवनशैली से जुड़े रोगों से बचाते हैं।
6 सलाद भोजन में फाइबर की मात्रा को बढ़ाता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल और कब्ज की समस्या दूर होती है। इससे पेट साफ रहता है।
7 फाइबर से भरपूर सलाद पेट को साफ रखता है। सलाद में विटामिन्स, मिनरल्स, कैल्शियम, और अन्य पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। संक्रमण से बचाते हैं। सलाद खाने से शरीर में आयरन की भी कमी नहीं होती।
8 फाइबर होने के कारण पाचन स्वास्थ्य में तो सुधार करता ही है, कैंसर और हृदय से संबंधित कई गंभीर रोगों से भी आप बचे रह सकते हैं।
9 गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए सलाद जरूर खाएं। खीरे और दही के मिश्रण से तैयार सलाद खा सकते हैं। इससे शरीर को ठंडक मिलती है।
10 हरी पत्तेदार सब्जियों जैस पालक, पत्ता गोभी, खीरे से बना सलाद विटामिन बी-12 के अच्छे स्रोत हैं। इनमें मौजूद रसायन थकान दूर कर मूड फ्रेश करते हैं।
11 सुबह और शाम में भरपूर मात्रा में सलाद खाएं, लेकिन रात के समय सलाद कम मात्रा में ही खाएं। इससे गैस हो सकती है। ज्यादातर लोग रात में भी डिनर में सलाद खाते हैं। गैस की समस्या है, तो और भी बढ़ सकती है।
12 सलाद का सेवन हर दिन करने से शरीर ऊर्जावान रहता है।
13 कुछ लोगों को भूख बहुत कम लगती है, जिससे वे बहुत दुबले नजर आते हैं। ऐसे लोगों को ग्रीन सलाद खाना चाहिए। इससे भूख लगनी शुरू हो जाएगी।
14 मीठा खाने की इच्छा हो, तो चॉकलेट की बजाय फ्रूट सलाद खाएं। इससे भूख शांत होगी। शरीर में ऊर्जा का संचार होगा। तवाद में बदलाव महसूस होगा।
15 पौष्टिक चीजों से बना सलाद पर्याप्त भोजन की तरह होता है। इससे शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स जैसे कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन और गुड फैट की कमी पूरी होती है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.