Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Sahjan Ke Patte ke Fayde: सहजन को मोरिंगा (Moringa) और ड्रमस्टिक (Drumstick) भी कहा जाता है। सहजन की फलियों के साथ ही इसका तना, पत्तियों के भी कई उपयोग और लाभ होते हैं। सहजन में कई तरह के पोषक तत्व और विटामिन होते हैं। इसमें पोटैशियम और विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में होता है। सहजन की फलियों के फायदों (Drumstick benefits in Hindi) के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन इसकी पत्तियां भी कम फायदेमंद नहीं (Drumstick Leaves Benefits) होती हैं। यह वजन कम करने के लिए भी जानी जाती हैं। सहजन की पत्तियों का इस्तेमाल आप सब्जी, दाल, सांभर आदि में स्वाद-सुगंध बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। जानिए, सहजन की पत्तियों के अन्य लाभ (drumstick leaves benefits in hindi) क्या हैं...
ड्रमस्टिक या सहजन (sahjan ke fayde) की पत्तियों में विटामिन्स, मिनिरल्स, एंटीऑक्सीडेंट, बायोएक्टिव कम्पाउंड आदि से भरपूर होता है। इसके साथ ही इसमें फाइटेट्स भी होते हैं, जो एक प्रकार के एंटीन्यूट्रिएंट होते हैं। अन्य न्यूट्रिशनल वैल्यू की बात करें तो सहजन की पत्तियों में प्रोटीन, विटामिन बी 6, विटामिन सी, आयरन, रिबोफ्लाविन, मैग्नीशियम आदि भी होते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर सहजन के पत्तों के सेवन से ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल दोनों ही कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए सहजन की पत्तियां बहुत हेल्दी मानी गई हैं।
ये हरी-भरी पत्तियां रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर सीजनल फ्लू, सर्दी-जुकाम, खांसी आदि से बचाव (Drumstick Leaves Benefits) करती हैं। आप इसकी पत्तियों को सुखाकर पाउडर बना लें। 1 चम्मच मोरिंगा या सहजन की पत्तियों से तैयार पाउडर को एक कप पानी में डालकर उबालें। इसमें आप थोड़ा सा शहद मिलाएं। इस हर्बल टी का सेवन करें।
सहजन में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो डायबिटीज और शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद (sahjan ke patte ke labh) करते हैं। हालांकि, इसका सेवन करने से पहले आप डॉक्टर से पूछ लें।
अक्सर लोग पेट में दर्द, सूजन, गैस जैसी समस्याओं से ग्रस्त रहते हैं। कुछ भी उल्टा-सीधा खाने से ये समस्याएं हो ही जाती हैं। पेट की इन समस्याओं को दूर करने के लिए आप सहजन की पत्तियों (sahjan ke patte ke fayde) से बनी चाय का सेवन करें। कब्ज, पेट में होने वाली गैस, दर्द, सूजन की परेशानियों से मिल जाएगा आराम। सहजन में मौजूद एंटीबायोटिक, एंटीबैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया, वायरस के प्रकोप से बचाए रखते हैं। इससे पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
यदि आप किसी भी तरह की सेक्सुअल समस्याओं से जूझ रहे हैं, लिबिडो या सेक्स पावर में कमी आ गई है, तो सहजन की पत्तियां (sahjan leaves benefits) आपके लिए रामबाण साबित हो सकती हैं। पुरुषों को जरूर इन पत्तियों का इस्तेमाल करना चाहिए। पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या बढ़ने के साथ ही स्पर्म भी गाढ़ा होता है।
सहजन ही नहीं इसकी पत्तियों से तैयार पाउडर के भी होते हैं कई लाभ