सद्गुरु ने बताया 3 चम्मच वाला नुस्खा, इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ दूर रखता है बीमारियां

Sadhguru Ki Health Tips: सद्गुरु आए दिन हेल्थ से जुड़ी टिप्स शेयर करते रहते हैं। आज हम आपको उन्हीं की बताया 3 चम्मच का नुस्खा बताने वाले हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : October 14, 2025 8:00 AM IST

Sadhguru Ka Immunity Boost Karne Ka Nuskha Kya Hai: सद्गुरु की उपाधि से प्रचलित जगदीश वासुदेवईशा फाउंडेशन के संस्थापक हैं। वह आध्यात्मिक गुरु होने के साथ-साथ लेखक और वक्ता भी हैं। कई लोग उन्हें मानते हैं और उनके बताए रास्तों पर चलते हैं। उन्होंने अपने विचारों को व्यक्त कर कई लोगों को दिशा दी है, साथ ही अक्सर वह कुछ स्वास्थ्य से जुड़ी टिप्स भी शेयर करते हैं। कभी वह योग से शरीर को फिट रहने की सलाह देते हैं तो कभी डाइट टिप्स बताते हैं।

आज हम आपको सद्गुरु द्वारा बताई 3 चम्मच वाली एक ऐसी रेमेडी बताने वाले हैं जिसका सेवन करके आप अपनी इम्यूनिटी को काफी हद तक बढ़ासकते हैं और मजबूत कर सकते हैं। साथ ही यह नुस्खा आपको बार-बार बीमार नहीं पड़ने देगा। तो फिर देर किस बात की है? आइए सद्गुरु के इस 3 चम्मच वाले नुस्खे के बारे में जानते हैं और लाभ उठाते हैं।

क्या है यह तीन चम्मच का नुस्खा

सद्गुरु का का यह नुस्खा है आंवला, शहद और काली मिर्च का। आपको बता दें कि आंवला विटामिन सी का एक बड़ा ही बेहतरीन स्रोत है, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और बीमारियों से उबरने में तेजी लाने में मदद करता है। आजकल बहुत से लोग बेहतर स्वास्थ्य के लिए अधिक से अधिक लोग घरेलू उपचारों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में सद्गुरु ने आंवला, शहद और काली मिर्च पाउडर से बना एक असरदार प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाला नुस्खा सुझाया हैं। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाना है।

कैसे तैयार होगा सद्गुरु का 3 चम्मच वाला नुस्खा

इस रेमेडी को बनाने के लिए आपको चाहिए आंवला, शहद और काली मिर्च पाउडर की जरूरत है। आपको 3-4 आंवला लेने हैं और उन्हें छोटा-छोटा काट लेना है। इसके बाद उन्हें एक जार में भरकर रख दें और जार में 7-8 चम्मच शहद व 1/3 चम्मच काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब आप इन्हें रातभर ठंककर रख दें।

कैसे खाना है?

सद्गुरु के बताए इस नुस्खे को आपने रोजाना दिन में 3 बार खाना है, यानी कि रोज 1 चम्मच। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसे खाली पेट खाएं। सद्गुरु ने बताया कि रोजाना खाने से 4-8 हफ्तों में आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो जाएगी। आंवला और शहद के फायदे भी आपको जानने चाहिए।

आंवला और शहद खाने के फायदे

आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, एंटीबैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को स्ट्रांगकरने के साथ सांसों से जुड़ी बीमारियों को दूर करने, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद करता है। वहीं अगर हम शहद की बात करें तो यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ ब्लड सर्कुलेशन करने, कब्ज को ठीक करने और ब्लोटिंग और गैस की समस्या को ठीक करने में फायदेमंद होता है। 

Highlights

  • सद्गुरु ने इम्यूनिटी को बूस्ट करने का नुस्खा बताया है।
  • आंवला, शहद और काली मिर्च पाउडर का मिक्सचर खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
  • आंवला में विटामिन सी होता है जो गट हेल्थ को ठीक रखता है।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

बदलते मौसम में इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं?

बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको विटामिन सी और प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए।

क्या मसाले इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं?

जी हां, मसाले शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप लहसुन, अदरक, लौंग, सौंफ, काली मिर्च आदि का सेवन कर सकते हैं।

मानसून में इम्यूनिटी क्यों कमजोर हो जाती है?

मानसून में नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव की वजह से पाचन-तंत्र कमजोर हो जाता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है।

मानसून में इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं?

मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में प्रोटीन, जिंक, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर फूड्स शामिल करें।