सद् गुरू भी बता रहे हैं कच्‍चे फल और सब्जियां खाने के लाभ, जानें बेहतर पाचन का राज

कच्‍चे फल और सब्जियां खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। इसलिए विशेषज्ञ पाचन तंत्र को दुरूस्‍त करने के लिए इन्‍हें खाने की सलाह देते हैं। सद्गुरू के इस वीडियो में जानें कितना फायदेमंद है कच्‍चा भोजन खाना।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 17, 2019 6:09 PM IST

आहार विशेषज्ञ मानते हैं कि भोजन में कम से कम 40 से 50 फीसदी मात्रा कच्‍चे भोजन (Raw food benefits) यानी रॉ फूड की होनी चाहिए। इससे शरीर स्‍वस्‍थ रहता है। इसल में विशेषज्ञ मानते हैं फल और सब्जियों (Raw food benefits) में कुछ ऐसे जरूरी एंजाइम्‍स होते हैं, जो पाचन में मदद करते हैं और शरीर को एनर्जी देते हैं। अब मोटिवेशनल गुरू भी मान रहे हैं कि हमें अपने आहार की आधी मात्रा कच्‍चे फल और सब्जियों यानी रॉ फूड की लेनी चाहिए। आइए जानते हैं क्‍या है इसके लाभ।

क्‍या है भोजन के पकने की प्रक्रिया

हर आहार में जरूरी पोषक तत्व होते हैं जिससे शरीर को भरपूर मात्रा में पोषण मिलता है। खाद्य पदार्थों को पकाने, उबालने, भूनने अथवा तलकर खाने से उनमें मौजूद उपयोगी तत्व नष्‍ट हो जाते है। जो पाचन तंत्र के कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण है। इसलिए अच्‍छी सेहत के लिए भोजन में कच्‍चे आहार शमिल करें। कई कच्चे आहार भोजन को अच्छे से पचाने में सहायता करते हैं।

नष्‍ट हो जाते हैं पोषक तत्‍व

सद्गुरू का मानना है कि शरीर को जागृत करने के लिए हमें भी आहार जागृत अवस्‍था में ही लेना चाहिए। जबकि पकाने के दौरान आहार के बहुत से पोषक तत्‍व नष्‍ट हो जाते हैं। कई खाद्य पदार्थों को पकाने में हम अत्य धिक मसालों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनके पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं, जबकि कच्चे आहार में शरीर को पोषण देने वाले जरूरी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जिसे खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। वे इसे मरा हुआ भोजन मानते हैं। जो शरीर को एनर्जी देने की बजाए पाचन को और मुश्किल बना देता है।

रॉ फूड खाने के फायदे (Raw food benefits)

रॉ फूड यानी कच्‍चे फल और सब्जियों को पकाने में शरीर को आधी से भी कम एनर्जी खर्च करनी पड़ती है। जिससे हम फ्रेश फील करते हैं। जबकि भोजन जितना ज्‍यादा पका हुआ होगा उसे पचाने में उतनी ही अधिक मेहनत करनी होगी। जिससे हमें खाना खाने के एक-डेढ़ घंटे बाद तक सुस्‍ती अनुभव होती है। देर रात खाया गया भारी खाना सुबह जागने की प्रक्रिया को भी बाधित करता है और हम थकान का अनुभव करते हैं।

नेचुरल अलार्म

सद्गुरू एक प्रयोग के तहत आज रात को कच्‍चा भोजन यानी फल या सलाद खाने की सलाह देते हैं। वे कहते हैं कि यह जल्‍दी पचेगा और आपको जल्‍दी नींद आएगी। यह शरीर के लिए नेचुरल अलार्म का काम करेगा जिससे आप अगली सुबह अपने आप जल्‍दी उठ जाएंगे। साथ ही पहले से ज्‍यादा फ्रेश फील करेंगे।

फेस्टिवल के बाद इस तरह करें बॉडी डिटॉक्‍सीफिकेशन

सेहत के लिए इस तरह करें तांबे का उपयोग, बचेंगे रहेंगे बीमारियों से

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source