
Also Read
Special fruits that are high in vitamins: सबसे ज्यादा विटामिन किस फल में पाया जाता है अक्सर हमारे दिमाग में ऐसे सवाल आते रहते हैं और हम अक्सर आंवला के बारे में ही सोचते हैं। आंवला को उसमें मौजूद विटामिन गुणों के लिए जाना जाता है, लेकिन एक खास फल जो आपके शरीर को विटामिन देने में आंवला को भी मात दे सकता है। इस खास फल का नाम है, सीबकथोर्न (Sea Buckthorn) जिसके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। यह एक औषधीय गुणों से भरपूर फल है, जो खास कर अपनी ऑरेंज रंग की बैरी के लिए जाना जाता है। यह बैरी विटामिन सी से भरपूर होती है और इसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
असल में सीबकथोर्न की बैरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिसमें विटामिन सी, विटामिन ई और ओमेगा-3, ओमेगा-6, ओमेगा-7 और ओमेगा-9 फैटी एसिड्स की भरमार होती है। यह बैरी एंटीऑक्सीडेंट्स से भी समृद्ध है, जो शरीर को विषाक्त तत्वों से बचाते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। साथ ही, इसमें फाइबर, मिनरल्स और अमीनो एसिड्स भी होते हैं, जो पाचन, हृदय स्वास्थ्य और त्वचा के लिए लाभकारी हैं। सीबकथोर्न की बैरी का नियमित सेवन शरीर को संपूर्ण पोषण प्रदान करता है और सेहत को बेहतर बनाए रखता है। चलिए जानते हैं, सीबकथोर्न की बैरी को खाने से मिलने वाले प्रमुख लाभों के बारे में।
सीबकथोर्न की बेरी में विटामिन सी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है। विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है, जो शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से बचाता है। यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और विभिन्न संक्रमणों से बचाव करता है।
सीबकथोर्न का तेल और उसकी बैरी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह त्वचा को निखारने, मॉइस्चराइज करने और उसे युवावस्था बनाए रखने में मदद करती है। इसमें मौजूद विटामिन ई और ओमेगा-7 फैटी एसिड्स त्वचा को नम, मुलायम और चमकदार बनाए रखते हैं। यह मुंहासे, दाग-धब्बे और झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है।
सीबकथोर्न के सेवन से दिल की सेहत को भी लाभ होता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3, ओमेगा-6 और ओमेगा-9 फैटी एसिड्स दिल की धमनियों को स्वस्थ रखते हैं, जिससे रक्त संचार बेहतर होता है और हृदय रोगों का खतरा कम होता है, जैसे हार्ट अटैक आदि। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करता है और रक्तदाब को सामान्य बनाए रखता है।
सीबकथोर्न की बैरी पाचन क्रिया को भी लाभ पहुंचाती है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो आंतों को साफ और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है। यह कब्ज, गैस और सूजन जैसी पाचन संबंधित समस्याओं को कम करने में सहायक है। इसके अलावा, यह पेट की दीवारों को लुब्रिकेट करके पाचन को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।