Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
सर्दिया आते ही एक चीज, जो सबको सबसे ज्यादा प्यारी लगती है वो है नींद। सर्दियों के दिनों में रजाई या फिर कंबल से बाहर निकलने का मन नहीं करता और बस मन करता है कि मुंह ढककर लेटे ही रहें। बहुत से लोग इसे मजे की जिंदगी कहते हैं तो कुछ लोगों के लिए सर्दियां बहुत ही दुखदायी साबित होती है क्योंकि ये उनके दिन को धीमा बना देती है और उनकी एनर्जी भी स्लो रहती है। बहुत से लोग ये दावा करते हैं कि सर्दियां उनके शरीर को आलसी बना देती है। इसके लिए क्या किया जाए।
View this post on Instagram
सर्दियों में आलस को दूर करने के लिए आप अपनी गैलरी में खड़े होकर सूरज की रोशनी ले सकते हैं और पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी प्राप्त कर सकते हैं। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने पर आपका दिन एनर्जी से भरपूर रहता है। अगर आपको लग रहा है कि शरीर में एनर्जी की कमी है तो सिलेब्रिटी न्यूट्रिशिनिस्ट रुजुता दिवेकर आपको ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आलस को दूर भगा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये फूड्स।
मशहूर न्यूट्रिशिनिस्ट रुजुता दिवेकर कहती हैं कि अगर आप अपनी भूख को शांत करने के लिए प्राकृतिक फूड का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो निश्चित ही आप आलस महसूस करेंगे। दिवेकर कहती हैं कि आप सर्दियों में आलसी और थकाऊ महसूस इसलिए करते हैं क्योंकि आप अपनी भूख को शांत करने के लिए प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल नहीं करते हैं।
उन्होंने सर्दियों में वजन को कम करने के लिए खाने के बीच में चिक्की, गजक और लड्डू का सेवन करने की सलाह दी है।
दरअसल जैसे-जैसे तापमान में कमी आती है वैसे-वैसे हमारे शरीर को गर्म रखनेके लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। ये फूड्स न सिर्फ शरीर में कैलोरी की जरूरत को पूरा करते है बल्कि शरीर को ढेर सारी स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रखते हैं और शरीर के लिए जरूरी गर्माहट और ऊर्जा बनाने का भी काम करते हैं। हमारे शरीर को सर्दियों के दिनों में अतिरिक्त कैलोरी की जरूरत होती है ताकि कड़ाके की ठंड से सुरक्षित रहा जा सके।
रुजुता इससे पहले भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सर्दियों के लिए ऐसे 5 बेस्ट फूड्स के बारे में बता चुकी हैं, जिन्हें हर किसी को खाने की जरूरत है। रुजुता कहती हैं कि लोगों को सर्दियों में गन्ना खाना चाहिए क्योंकि ये बरसों से डिटॉक्स फूड के रूप में इस्तेमाल होता आ रहा है। गन्ना न सिर्फ लिवर की सेहत को दुरुस्त रखता है बल्कि आपकी स्किन पर निखार लाने में भी मदद करता है। रुजुता सर्दियों में लोगों को बेर खाने की भी सलाह देती हैं, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और हमारी डाइट में विविधता लाने का भी काम करता है। वहीं सर्दियों में आंवला का सेवन संक्रमण से लड़ने में मदद करता है और हमारी इम्यूनिटी बूस्ट करता है। आप सर्दियों में तिल-गुड़ का सेवन भी कर सकते हैं, जिससे आपको ढेर सारे फायदे मिलते हैं।