Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

रुजुता दीवेकर से जानें diabetics किस तरह का चावल खा सकते हैं?

साथ ही जानें चावल पकाने का सही तरीका और क्या चावल और रोटी एक साथ खाना चाहिए?

रुजुता दीवेकर से जानें diabetics किस तरह का चावल खा सकते हैं?

Written by Editorial Team |Published : February 19, 2018 5:25 PM IST

चावल दुनिया भर में व्यापक रूप से खाए जानेवाले अनाज में से एक है और कई देशों का मुख्य भोजन है। भारत के कई क्षेत्रों में चावल भोजन का सबसे अहम हिस्सा है। रात में चावल खाने के बारे में बहुत-सी बातें होती हैं, क्योंकि इस वजन बढ़ने के साथ जोड़कर देखा जाता है। साथ ही डायबिटीज़ के मरीज़ों को चावल खाना चाहिए या नहीं इस बारे में भी बहुत बातें की जाती हैं। सच यह है कि चावल आपकी सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है और इसे आपको पूरी तरह से खाना बंद नहीं करना चाहिए। लेकिन आपको यह बात ध्यान रखनी चाहिए कि आपका शरीर चावल के फायदों को तभी सही तरीके से उपयोग कर सकता है जब आप इसे सही तरीके से और सही मात्रा में और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों के संयोजन के साथ खाएं। यहां सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रूजुता दीवेकर चावल के बारे में पूछे जानेवाले सबसे आम सवालों के जवाब दे रही हैं।

1. चावल कैसे पकाना चाहिए?

चावलों का स्वाद पारंपरिक तरीके से पकाने पर सबसे बेहतरीन होता है, ठीक वैसे ही जैसे आपकी दादी-नानी इसे पकाती थीं।

Also Read

More News

 2. क्या खाना चाहिए- ब्राउन राइस या सफेद चावल?

हाथ से साफ किए चावल खाने चाहिए या एक पॉलिश किए हुए सफेद चावल। दरअसल ब्राउन राइस या भूरे रंग के चावल में बहुत अधिक फाइबर होता है जो ज़िंक जैसे खनिजों के अवशोषण में अड़चन डालता है, जो इंसुलिन के सही तरीके से काम करने के लिए ज़रूरी है।

3. किस तरह का चावल खाना चाहिए?

भारत में हजारों किस्म के चावल पैदा होते हैं। हर व्यक्ति की अपनी पसंद होती है। ये सुगंधित यौगिक कई पोषक और फायदेमंद होते हैं और शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं। साथ ही ये बुढ़ापे के प्रभावों को देरी से दिखाता है। बेहतर है कि आप ऐसा चावल खाएं जो आपके आसपास के क्षेत्र में पैदा होते हैं।

4. क्या आप चावल और रोटी एक साथ खा सकते हैं?

हां, आप ऐसा कर सकते हैं अगर आपको भूख लगी हो तो।

5. क्या देर रात भोजन करना हो तो क्या चावल खाया जा सकता है?

हां, यह पचने के लिए सबसे आसान भोजन है। आप इसे खिचड़ी या दाल-चावल के रूप में खा सकते हैं। यही वजह है कि आपको खाने में दाल-चावल खाना चाहिए।

6. क्या डायबिटीज़ के मरीज़ों को चावल खाना चाहिए?

पारंपरिक भारतीय भोजन में चावल दाल / सब्जियों / मांस / दही और घी के साथ खाया जाता है। यह भोजन के ग्लाइसेमिक इंडेक्स को कम करता है और इसलिए डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए यह पूरी तरह सुरक्षित है।

7. रात के खाने में केवल दाल-चावल खाने से मुझे बाद में भूख लगती है। मुझे क्या करना चाहिए?

कोशिश करें कि आप अपने दाल-चावल में घी मिलाकर खाते हैं और धीरे-धीरे खाते हैं। खाना खाते समय ध्यान इधर-उधर भटकने ना दें। अगर आपको भूख लगती है तो सोने से पहले एक गिलास दूध पीएं।

8. आप कितना चावल खा सकते हैं?

अगर आप 4-6 बजे के बीच एक पौष्टिक भोजन कर रहे हैं और उसके बाद कसरत करतो हैं और भोजन के वक़्त गैजेट्स से दूर रहते हैं, तो आप सिर्फ सही भोजन करेंगे। न कुछ ज्यादा, न कुछ कम।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत- Shutterstock .

About the Author

... Read More