Shahtoot Ke Fayde: रुजुता दिवेकर ने बताए गर्मियों में मलबेरी खाने के फायदे, आंखों से लेकर इम्यून सिस्टम के लिए लाभकारी है शहतूत

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशियन रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) ने बताया कि गर्मियों में इस पौष्टिक फल को खाने से स्वास्थ्य पर किस तरह बेहतर प्रभाव पड़ते हैं। (Health Benefits Mulberry In Hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 9, 2022 2:09 PM IST

Mulberry Health Benefits: गर्मियों के मौसम में कई मीठे, खट्टे और रसीले फलों की आवक होती हैं। आम,आवंला, तरबूज के अलावा गर्मियों का ऐसा ही एक खास फल है शहतूत या मलबेरी। बेरीज को उनके एंटीऑक्सीडेंट के कारण सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी फल माना जाता है। मलबेरी का छोटा-सा फल का सेवन हरा और कच्चा रहते हुए भी खाया जाता है और पकने के बाद भी। मलबेरी पकने के बाद अधिक रसीली और स्वादिष्ट बन जाती है और इसकी रंगत लाल और काली हो जाती है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशियन रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) ने हाल ही में मलबेरी के पोषक तत्वों और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि गर्मियों में इस पौष्टिक फल को खाने से स्वास्थ्य पर किस तरह बेहतर प्रभाव पड़ते हैं। (Health Benefits Mulberry In Hindi)

इन समस्याओं में फायदेमंद है मलबेरी का सेवन

आंखों की जलन और ड्राइनेस होगी कम

जो लोग बहुत देर तक मोबाइल देखते हैं या लैपटॉप के सामने काम करते हैं उन्हें अक्सर आंखों में थकान (eye fatigue) और ड्राई आइज (dryness in eyes) महसूस होती है। रुजुता दिवेकर के अनुसार ऐसे लोगों के लिए मलबेरी का सेवन करना लाभकारी साबित हो सकता है। मलबेरी में पाए जाने वाले कैरोटिन्स (carotenes) और ज़िंक्साथिन (zeaxanthin) जैसे तत्व पाए जाते हैं जो आंखों को स्वस्थ (eye health) रखने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ती है

शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ने से बीमारियों और इंफेक्शन्स से शरीर को सुरक्षा मिलती है। मलबेरी में विटामिन सी और कई प्रकार के स्ट्रॉन्ग एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी बढ़ाने वाले तत्व माने जाते हैं। गर्मियों के मौसम में होने वाले एलर्जिक रिएक्शन्, फ्लू और छाती में जकड़न या सर्दी-ज़ुकाम जैसी समस्याओं से बचाव भी होता है।

ब्लोटिंग और वजन होता है कम

मलबेरी खाने से पेट फूलने की समस्यासे भी राहत मिलती है। मलबेरी के पोषक तत्व पाचन शक्ति (improves digestion) बढ़ाते हैं और  इसके एंटी-इंफ्लेमेटेरी तत्व ( anti inflammatory properties) शरीर की सूजन कम करती है, पेट फूलने की समस्या और मोटापे से राहत दिलाते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source