सेलिब्रिटी डाइटिशियन रुजुता दिवेकर ने बताए हेल्दी गट के लिए 5 उपाय, बताया क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन रुजुता दिवेकर भी लोगों को नेचुरल तरीकों से गट हेल्थ बूस्ट करने की सलाह देती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 23, 2022 12:27 PM IST

गट हेल्थ के बारे में इन दिनों खूब चर्चा होती है। गट की अच्छी सेहत पूरे शरीर के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है और अब अच्छी गट हेल्थ के महत्व के बारे में दुनियाभर में डाइटिशियन और हेल्थ एक्सपर्ट्स लोगों को जागरूक बना रहे हैं।वहीं,कई स्टडीज में यह कहा गया है कि गट हेल्थ का सीधा संबंध उनके इम्यून सिस्टम से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा  कमजोर गट के कारण लोगों को चिड़चिड़ापन, मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं और त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, कुछ ऑटोइम्यून बीमारियों, एंडोक्राइन सिस्टम से जुड़ी परेशानियों और कैंसर जैसी गम्भीर बीमारियों का खतरा भी कमजोर गट हेल्थ के कारण बढ़ सकता है।

गट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए इन दिनों बाजार में अलग-अलग तरह के ड्रिंक्स, जूसेस और प्रोबायोटिक पाउडर उपलब्ध हैं  लेकिन, इनका सेवन बिना डॉक्टरी सलाह के करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। वहीं, सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन रुजुता दिवेकर भी लोगों को नेचुरल तरीकों से गट हेल्थ बूस्ट करने की सलाह देती हैं। हाल ही में रुजुता दिवेकर ने एक वीडियो के जरिए लोगों को गट हेल्थ को सुधारने से जुड़ी कई टिप्स दीं। साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह से भारतीय रसोइयों में मौजूद कुछ साधारण-सी चीजों का सेवन करके लोग अपनी गट हेल्थ को बूस्ट कर सकते हैं।

अच्छी गट हेल्थ के लिए रुजुता दिवेकर के सुझाव

पर्याप्त नींद लें

हर दिन अपनी नींद पूरी करें। क्योंकि, नींद की कमी के कारण आंत के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। इसीलिए, गट हेल्थ को सही रखने के लिए लोगों को हर दिन पर्याप्त मात्रा में सोना चाहिए।

एक्टिव रहें

रोजना कसरत करने की सलाह देती हैं रुजुता दिवेकर जिनके अनुसार,कसरत करने से पेट में बनने वाली गैस को कम करने में मदद हो सकती है।

इन फूड्स का सेवन है करने से बेहतर होती है गट हेल्थ

रुजुता दिवेकर के अनुसार, चावल खाने से गट हेल्थ सुधरती है। इसीलिए, पारम्परिक तरीके से घर में पके चावलों को घी और नमक के साथ  खाने की सलाह देती हैं रुजुता दिवेकर।

कद्दू या लौकी का रायता

ऐसी सब्जियां जो पानी से भरपूर हों और जिनमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भी अधिक होती है।  इन सब्जियों से बना रायता खाने से गट हेल्थ में सुधार होता है।

मटकी

हेल्दी अनाज के तौर पर पहचानी जाने वाली इस दाल में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो गट हेल्थ को सुधारने का काम करता है। रुजुता दिवेकर भिगोए हुए मटकी के बीजों या मोठ की दालको उबालकर या अंकुरित अनाज का सलाद बनाकर खा सकते हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए देखें यह वीडियो-

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source