
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 5, 2022 1:12 PM IST
Healthy Indian Summer Drink: चिलचिलाती धूप और परेशान कर देने वाली गर्मियों के बीच जब एक गिलास ठंडा शर्बत मिल जाए तो लोगों को इससे ना केवल गर्मी से राहत मिलती है बल्कि मन और तन को फूर्ति भी मिलती है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने हाल ही में एक ऐसे ही शर्बत की रेसिपी शेयर की जो गर्मियों के मौसम में लोगों को होनेवाली समस्याओं से राहत दिलाने का काम करता है। रुजुता दिवेकर (Rujuta diwekar )ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए सौंफ से बनी हुई इस खास ड्रिंक के बारे में बात की। सौंफ से बने इस ड्रिंक का नाम है वरियाली शर्बत, जो गुजरात ( Gujarat) राज्य की एक पारम्परिक ड्रिंक रेसिपी है। यहां पढ़ें वरियाली शर्बत (Recipe of Variyali Sherbat) बनाने का तरीका और रेसिपी-
अपनी सीरीज रेसिपीज ऑफ इंडिया के तहत रुजुता दिवेकर ने सौंफ से बने इस शर्बत के बारे में चर्चा की। उनके अनुसार, गर्मियों में इस शर्बत का सेवन हर उम्र के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। यहां पढ़ें सौंफ से बनने वाले इस शर्बत को घर पर तैयार करने का आसान तरीका।
अधिक जानकारी के लिए देखें यह वीडियो-
View this post on Instagram