Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Pre-Workout Diet Tips: वर्कआउट या कसरत करना ना केवल आपको एक्टिव रखने में मदद करता है बल्कि, हेल्दी और बीमारियों से मुक्त काया भी आपको मिल सकती है। कोविड संक्रमण के अस्तित्व में आने और दुनियाभर में लॉकडाउन जैसे उपायों के लागू होने के बाद लोगों में फिजिकल एक्टिविटीज के प्रति ना केवल जागरूकता बढ़ी बल्कि लोगों ने खुद को फिट और एक्टिव बनने के लिए एक्सरसाइज के अलग-अलग तरीकों को अपनाना भी शुरू किया। किसी भी तरह की एक्सरसाइज करने के लिए शरीर को एनर्जी की ज़रूरत पड़ती है। लेकिन, अधिकांश लोग इस बात को लेकर अक्सर उलझन में रहते हैं कि एक्सरसाइज से पहले या बाद में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन रुजुता दिवेकर ने हाल ही में इस विषय पर बात की। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट की मदद से यह समझाया कि लोगों को वर्कआउट से पहले क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। यहां पढ़ें रुजुता दिवेकर की हेल्दी और प्री-वर्कआउट डाइट टिप्स। (Pre-Workout Diet Tips)

अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर करते हुए रुजुता दिवेकर ने अपने फॉलोअर्स को इस बारे में गाइड किया कि प्री-वर्कआउट रूटीन में क्या होना चाहिए और क्या नहीं। इस तरह वर्कआउट का पूरा फायदा भी मिल सकेगा और कसरत के दौरान होनेवाले बुरे अनुभवों का रिस्क भी कम होता है।
कई लोग यह मानते हैं कि खाली पेट कसरत करने से ज्यादा फायदा होता है। रुजुता दिवेकर कहती हैं कि ऐसा करने से मना करती है क्योंकि उनके अनुसार,वर्कआउट करने के लिए आपके शरीर को शक्ति औरर पोषक की ज़रूरत पड़ती है। लेकिन अगर आप भूखे पेट एक्सरसाइज करेंगे तो कैलोरी बर्न प्रोसेसे प्रभावित होती है। इसीलिए, कसरत से पहले थोड़ी मात्रा में ज़रूर खाएं इससे कैलोरी अधिक बर्न होगी और फायदा भी अधिक होगा।
चाय और कॉफी के सेवन के बाद लोग अधिक एनर्जेटिक महसूस कर पाते हैं लेकिन, चाय या कॉफी पीने से डिहाइड्रेशन की संभावना भी बढ़ती है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक है। इसीलिए, रुजुता दिवेकर सलाह देती हैं कि एक्सरसाइज से पहले चाय या कॉफी पीने की बजाय कोई फल खाएं या हल्का नाश्ता करें।
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर सलाह देती हैं कि कभी भी वर्कआउट से 15 मिनट पहले कुछ खाएं। इसमें सेब, केला या अपनी पसंद के अनुसार किसी भी फल का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा काजू-बादाम या अन्य ड्राईफ्रूट्स का सेवन भी कर सकते हैं। इस तरह के फूड्स से पोषण और एनर्जी मिलती है। इसके साथ ही ये हल्के लेकिन फिलिंग फूड्स भी हैं, जो सुबह वर्कआउट के ले काफी एनर्जी दे सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए देखें रुजुता दिवेकर का यह वीडियो-
View this post on Instagram