
Also Read
Rujuta Diwekar Healthy Summer Lunch Recipe: दही गर्मियों और सर्दियों में भी बहुत-से लोगों की डेली डायट का हिस्सा होता ही है। वहीं, बहुत-से लोग इस डर से दही नहीं खाते कि इससे उन्हें सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है। लेकिन, अगर सही तरीके से और सही समय पर दही का सेवन किया जाए तो इससे हर मौसम में स्वास्थ्य को फायदा ही होगा। गर्मियों में दही खाने के फायदों के बारे में सेलिब्रिटी न्यूट्रशनिस्ट रूजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट लिखी। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें, उन्होंने गर्मियों के मौसम में दही के सेवन के फायदे बताएं। इसके साथ ही रूजुता ने गर्मियों के लिए दही से बनने वाली एक हेल्दी लंच रेसिपी भी बतायी। ( Rujuta Diwekar Healthy Summer Lunch Recipe in Hindi)
View this post on Instagram
रूजुता दिवेकर ने अपनी पोस्ट में दही-चावल की एक रेसिपी बतायी जो प्रो-बायोटिक और प्री-बायोटिक के गुणों से भरपूर है। दक्षिण भारत में गर्मियों में खायी जाने वाली इस डिश को डायरिया, बुखार और पेट की समस्याओं से परेशान लोगों के लिए गुणकारी माना जाता है। इस रेसिपी को तैयार करने के लिए केवल 3 चीज़ों की ज़रूरत पड़ती है। यहां पढ़ें इस हेल्दी समर लंच डिश की रेसिपी-

गर्मियों के मौसम में गर्मी और उमस बढ़ने के कारण लोगों की भूख ना लगने की समस्या भी होती है। इसकी एक वजह डिहाइड्रेशन की समस्या भी है। भूख कम लगने की वजह से शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व नहीं मिल पाते जिससे कमज़ोरी, सुस्ती, थकान और सिर दर्द जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। ऐसे में दही-चावल खाने से आपको इन सब समस्याओं से राहत मिल सकती है। ( Rujuta Diwekar Healthy Summer Lunch Recipe in Hindi)