Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Rujuta Diwekar Diet Tips: फलों के सेवन के 3 नियम, जिन्हें फॉलो कर मिलेगा पूरा फायदा, रुजुता दिवेकर भी देती हैं इनकी सलाह

रुजुता ने अपनी नयी इंस्टाग्राम पोस्ट में लोगों को फलों के सेवन से जुड़ी इन मिस्टेक्स के बारे में बात की और साथ ही बताए फलों के  सेवन से जुड़े 3 गोल्डन रूल्स। (rules for eating fruits) आइए जानें फलों के सेवन के लिए क्या सलाह देती हैं रुजुता दिवेकर। (Rujuta diwekar diet tips)

Rujuta Diwekar Diet Tips: फलों के सेवन के 3 नियम, जिन्हें फॉलो कर मिलेगा पूरा फायदा, रुजुता दिवेकर भी देती हैं इनकी सलाह

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 28, 2021 10:35 PM IST

फलों का सेवन हर मौसम में और उम्र के लोगों के लिए लाभकारी और महत्वपूर्ण माना जाता है। सेलिब्रिटी डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर भी लोगों को मौसम के अनुसार मिलने वाले सभी फलों और सब्ज़ियों का सेवन करने की सलाह देती हैं। लेकिन,कई बार लोग फल खाते समय जाने-अनजाने कुछ ग़लतियां कर जाते हैं। फलों की मात्रा यानि पोर्शन, ग़लत समय पर फलों का सेवन और ग़लत तरीकों से फलों का सेवन ऐसी डायट मिस्टेक्स (Common Diet Mistakes) हैं जिनकी वजह से फलों का सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। रुजुता ने अपनी नयी इंस्टाग्राम पोस्ट में लोगों को फलों के सेवन से जुड़ी इन मिस्टेक्स के बारे में बात की और साथ ही बताए फलों के  सेवन से जुड़े 3 गोल्डन रूल्स। (rules for eating fruits) आइए जानें फलों के सेवन के लिए क्या सलाह देती हैं रुजुता दिवेकर। (Rujuta diwekar diet tips)

रुजुता दिवेकर ने सुझाए फलों के सेवन के सही तरीके

एक बार में खाएं एक ही फल

रुजुता दिवेकर कहती है कि लोकल और सीजनल फ्रूट्स का सेवन आपकी सेहत के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होती। इसी तरह कई लोग ऐसे भी हैं जो दिन में कम से कम एक मील में केवल फल खाते हैं। फ्रूट चाट, फ्रूट सलाद और फ्रूट बाउल खाना पसंद करते हैं। लेकिन, रुजुता दिवेकर इस तरीके से फलों के सेवन को सही नहीं मानती। रुजुता सलाह देती हैं कि एक बार में एक ही फल खाना चाहिए। अन्य फलों के साथ मिक्स करते हुए सेवन ना करें। (Eat them solo, don’t mix them up)

Also Read

More News

कब खाना चाहिए फल

सेलिब्रिटी न्यूट्रशनिस्ट के अनुसार, फलों का सेवन सुबह नाश्ते में, मिड-मॉर्निंग स्नैक के तौर पर करना चाहिए। इसी तरह वर्कआउट के बाद भी फलों का सेवन फायदेमंद है।

साबुत फ्रूट खाएं

फलों का पूरा फायदा पाने के लिए उन्हें साबुत ही खाना ही बेहतर बताती हैं रुजुता दिवेकर। फ्रूट जूस पीने से लोगों को परहेज करने और फलों को उनके नैचुरल स्वरूप में खाने की सलाह देती हैं डायटिशियन। इसके साथ ही रुजुता कहती हैं कि फलों का पोषण और स्वाद लेने के लिए उन्हें हाथ से खाएं , कांटे या टूथपिक से नहीं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source