
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 26, 2021 4:07 PM IST
रुजुता दिवेकर ने शादी के सीजन में इन 3 फूड्स को दी खाने की सलाह, पाचनशक्ति होगी मजबूत
Foods Which Keep Digestion Healthy in Wedding: शादी का सीजन चल रहा है। जिस घर में शादी उस घर में खुशी का माहौल, शोर-शराबा, ढेर सारी मिठाइयां, तरह-तरह के पकवान आदि की भरमार। कुछ लोग शादी की मस्ती में इतने खो जाते हैं कि अपनी शारीरिक समस्याओं को भी नजरअंदाज कर देते हैं और उन सभी चीजों को खाने-पीने लगते हैं, जिससे उनकी समस्या बढ़ सकती है। अक्सर शादी-ब्याह के सीजन में डाइजेशन की समस्या बढ़ जाती है। इसमें गैस, अपच, बदहजमी, पेट फूलना, जलन, खट्टी डकार की समस्या शुरू हो जाती है। दस्त लग जाता है। उल्टा-सीधा खाने पर पेट दर्द होने लगता है। उन लोगों को अधिक तकलीफ हो जाती है, जिनकी पाचनशक्ति कमजोर है। आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशियन रुजुता दिवेकर (Diwekar Rujuta) ने शादी-ब्याह के सीजन में पाचन गड़बड़ होने पर बताएं हैं कुछ हेल्दी फूड्स के बारे में, जिनका सेवन कर आप स्वस्थ रख सकते हैं, अपनी पाचन प्रणाली (foods to keep digestion healthy in wedding season) को....
View this post on Instagram
1 यदि आप बेफ्रिक होकर शादी का आनंद उठाना चाहते हैं और जी भरकर खाना चाहते हैं, तो फिर मेथी लड्डू खाएं (Rujuta Diwekar Diet Tips)। यह लड्डू सोंठ, घी, गुड़, मेथी से तैयार होता है। इसके सेवन से पेट में क्रैम्प, कब्ज की समस्या नहीं होती है। पेट में म्यूकोसा का निर्माण करता है। पेट की सेहत बिगड़ने से इसका असर बालों पर भी पड़ता है, जिससे बाल रूखे, बेजान, फ्रिजी हो जाते हैं। मेथी का ये पौष्टिक लड्डू खाने से बाल भी हेल्दी और चमकदार नजर आते हैं।
2 शादी में ज्यादातर खाना तेल-मसालेदार वाला बनता है। आपका पाचनतंत्र कमजोर है, तेल-मसाला थोड़ा सा भी खाते ही मरोड़, गैस, ऐंठन, जलन की समस्या शुरू हो जाती है, तो लंच करने के तुरंत बादी ही छाछ (buttermilk) पिएं। यह छाछ कालानमक, हींग और दही से तैयार होता है। छाछ प्रोबायोटिक्स और विटामिन बी12 का बेहतरीन स्रोत होता है। हींग और कालानमक का मिश्रण ब्लोटिंग, गैस, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोन की समस्या से बचाता है।
3 रात में जब शादी-ब्याह, फंक्शन से फ्री होकर सोने के लिए जाते हैं, तो एक चम्मच च्यवनप्राश का सेवन करें। इससे इम्यूनिटी पावर मजबूत होती है। इसमें फ्लेवोनॉएड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में होता है। इससे त्वचा को भी लाभ होता है। स्किन मुलायम रहती है। शादी-ब्याह के फंक्शन में अक्सर त्वचा का ख्याल नहीं रख पाते हैं। हेवी मेकअप से चेहरा सारा दिन ढंका रहता है। च्यवनप्राश चेहरे को हेल्दी रख सकता है।