रुजुता दिवाकर ने कहा इम्‍युनिटी बढ़ाने के लिए कटहल के बीजों से बेहतर कुछ नहीं, जानिए कटहल की न्यूट्रिशन वैल्यू

कटहल में पाए जाने वाले एंटीऑक्‍सीडेंट हेल्‍थ को कई तरह के बेनिफिट्स देते हैं। आइए जानते हैं कटहल की पूरी न्‍यूट्रीशन वेल्‍यू (Nutrition Value Of Jackfruit)

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Published : June 16, 2021 12:58 PM IST

इम्‍युनिटी को मजबूत रखना कितना जरूरी है और इसके क्‍या फायदे होते हैं ये कोरोना संक्रमण ने लोगों को बहुत अच्‍छी तरह से समझा दिया है। जिन लोगों की इम्‍युनिटी मजबूत है उन्‍हें कोरोना संक्रमण कम प्रभावित कर रहा है। कोविड जैसे अन्‍य संक्रमण और बीमारियां भी मजबूत इम्‍युनिटी वालों से दूर रहती हैं। आपने बहुत जगह इम्‍युनिटी मजबूत करने के लिए अलग-अलग चीजों के बारे में सुना होगा। लेकिन हम आपको इम्‍युनिटी बढ़ाने का एक सिंपल सा फॉर्मूला है आप अपनी रोज की डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिनमें ज्‍यादा से ज्‍यादा न्यूट्रिशन हों, जैसे कि कटहल। सेलिब्रिटी न्यूट्रीशियनिस्ट और करीना कपूर खान की पर्सनल डाइटीशियन रुजुता दिवाकर कटहल के बीजों को पोषक तत्‍वों का बेस्‍ट स्‍त्रोत बताती हैं और कहती हैं कि इनके सेवन से इम्‍युनिट (Jackfruit Seeds For Immunity) बढ़ती है। कई लोग कटहल की सब्‍जी तो बहुत पसंद करते हैं लेकिन इसके बीजों को फेंक देते हैं। तो आपको बता दें कि कटहल के बीजों में कई तरह के पोषक तत्‍व होते हैं जो इम्‍युनिटी को काफी तेजी से बूस्‍ट करते हैं।

कटहल खाना क्‍यों फायदेमंद होता है? (Health Benefits Of Immunity In Hindi)

रुजुता दिवाकर कहती हैं कि हेल्‍दी रहने या इम्‍युनिटी बढ़ाने के लिए यह जरूरी नहीं है कि आप महंगे फल या सब्जियां खाएं। सीजन की सब्‍जी और फल या आपके आसपास जो भी लोकल वेजी मिलती है आप उन्‍हें खा सकते हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में हेल्‍दी न्‍यूट्रीशन होते हैं जो आपका कई बीमारियों से बचाव करते हैं। कटहल के बीज हमारी हेल्‍थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इन्‍हें करी में डालकर भी खाया जा सकता है और हल्‍का सा नमक और मिर्च डालकर रोस्‍ट कर भी स्‍नेक्‍स के रूप में खाया जा सकता है। कटहल के बीज इम्‍युनिटी बढ़ाने के साथ ही टीश्‍यूज को भी मजबूत करते हैं।

कटहल की न्यूट्रिशन वैल्यू क्‍या है? (Nutrition Value of jackfruit In Hindi)

कैलोरीज : 155

कार्बोहाइड्रेट : 40 ग्राम

फाइबर : 3 ग्राम

प्रोटीन : 3 ग्राम

विटामिन ए : RDI का 10%

विटामिन सी : RDI का 18%

मैगनीशियम : RDI का 15%

पोटेशियम : RDI का 14%

कॉपर : RDI का 15%

मैगनीज : RDI का 16%

इम्‍युनिटी को कैसे बढ़ाता है कटहल? (How Jacfruit Boost Immunity In Hindi)

कटहल में भारी में विटामिन ए और सी होता है जो कई बीमारियों से शरीर का बचाव करते हैं। विटामिन सी गंभीर बीमारियों जैसे कि हार्ट अटैक, कैंसर और डायबिटीज का खतरा कम करने के साथ ही इन्फ्लेमेशन से बचाता है। सीजन के समय कटहल का सेवन करने से कई वायरल इंफेक्‍शनों से भी बचा जा सकता है। कटहल में दो तरह के मुख्‍य एंटीऑक्‍सीडेंट कैरोटेनॉयड्स (Carotenoids) और फ्लेवोनोइड्स (Flavonoids) होते हैं, जो हाई ब्‍लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और टाइप-2 डायबिटीज से बचाते हैं। कटहल के बीजों में प्रोटीनऔर बहुत कम मात्रा में फैट होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source