
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Medically Verified By: Dt. Pranjal kumat
सांकेतिक तस्वीर
वजन घटाने के लिए लोग कई तरह की चीजों को फॉलो करते हैं। मेरे आसपास कितने ही लोग हैं जो जब भी वजन घटाने की बात होती है, सबसे पहले चावल खाना छोड़ देते हैं। मेरे आसपास ही नहीं भारत में ज्यादातर लोगों का यह मानना होता है कि चावल खाने से वजन तेजी से बढ़ता है। लेकिन जब बात रोटी की आती है तो ज्यादातर लोगों को लगता है कि वो वजन कम कर देती है। लेकिन वाकई ऐसा होता है? सच में रोटी खाने से वजन कम होता है और चावल आपके वजन को बढ़ा देती है? अगर आप भी वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं रोटी VS चावल में से कौन सा वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी दे रही हैं जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की डाइटिशियन प्राजंल कुमत।
कुछ लोगों का मानना होता है कि चावल खाने से वजन बढ़ता है।
इस सवाल का जवाब इतना आसान नहीं है। प्रांजल कुमत कहती हैं- गेहूं की रोटी में फाइबर थोड़ा ज्यादा होता है, इसलिए इसे खाने के बाद पेट देर तक भरा हुआ महसूस हो सकता है। वहीं, सफेद चावल जल्दी पच जाता है, जिससे कुछ लोगों को जल्दी भूख लग सकती है। वजन बढ़ने या घटने का सबसे बड़ा कारण सिर्फ चावल या रोटी नहीं, बल्कि पूरे दिन में ली जाने वाली कुल कैलोरी होती है। अगर आप शरीर की जरूरत से ज्यादा कैलोरी खाते हैं, तो वजन बढ़ेगा, चाहे वह कैलोरी चावल से आए या रोटी से। इसके विपरीत जब आप दिनभर में कम कैलोरी इनटेक लेते हैं और रेगुलर बेसिस पर एक्सरसाइज करते हैं तो इससे वजन को तेजी से घटाने में मदद मिल सकती है।
अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन द्वारा की गई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि वजन घटाने के लिए किसी एक कार्बोहाइड्रेट सोर्स को छोड़ना बिल्कुल गलत है। चाहे बात रोटी की हो या फिर चावल की दोनों में ही पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इसलिए किसी एक चीज को खाना छोड़ने से वजन बिल्कुल भी कम नहीं होता है। सर्च बताती है कि वजन घटाने के लिए संतुलित आहार, खाने का पोर्शन कंट्रोल करना और 1 दिन में कितनी कैलोरी और किस सोर्स के जरिए ले रहे हैं यह बात ज्यादा मायने रखती है।
File photo
डाइटिशियन कहती हैं कि वजन घटाने के लिए चावल और रोटी दोनों ही खाई जा सकती है, लेकिन इसकी मात्रा का पता होना जरूरी है। प्रांजल कुमत सलाह देती हैं कि वजन घटाने के लिए आपकी प्लेट का आधा हिस्सा सब्जियों से भरा होना चाहिए, एक चौथाई हिस्सा प्रोटीन (दाल, पनीर, अंडा, चिकन आदि) और बाकी एक चौथाई हिस्से में रोटी या चावल का होना चाहिए।
रिसर्च और एक्सपर्ट के साथ बातचीत के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि सिर्फ रोटी या सिर्फ चावल वजन कम या ज्यादा नहीं करते। वजन घटाने का असली मंत्र है कैलोरी कंट्रोल, संतुलित आहार। अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं तो किसी भी चीज को छोड़ने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Disclaimer: अगर आप वजन घटाने के बारे में सोच रहे हैं तो चावल या रोटी को थाली से पूरी तरह हटाने की बजाय अपने पोर्शन को कंट्रोल करें। वजन घटाने के लिए आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए इस बारे में अपनी डाइटिशियन से बात करें।