
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : May 23, 2020 8:01 PM IST
Weight Loss Diet: वजन कम करने के लिए रोटी बेहतर या चावल? © Shutterstock.
Roti for Weight Loss: किसी को चावल (Chawal) खाना पसंद होता है, तो कोई रोटी (Roti) खाए बिना नहीं रह सकता है। भारतीय भोजन में दोनों ही बेहद महत्वपूर्ण हैं। अक्सर, कुछ लोग चावल और रोटी खाना तब कम कर देते हैं, जब उन्हें लगता है कि उनका वजन बढ़ रहा है। लोगों को लगता है कि रोटी या चावल खाने से वजन (Roti or Rice for Weight Loss) बढ़ता है। भारतीय खानपान में कार्बोहाइड्रेट को अधिक और प्रोटीन की मात्रा को कम शामिल किया जाता है, जबकि वजन घटाने के लिए प्रोटीन की मात्रा अधिक और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होनी चाहिए। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि वजन कम करने के लिए रोटी (Roti for Weight Loss) खाना सही है या चावल, दोनों को कितनी मात्रा में खाना चाहिए और किसमें कितनी कैलोरी होती है...
रोटी में कार्बोहाइड्रेट के साथ ही कई पोषक तत्व भी होते हैं, जिनमें प्रोटीन और फाइबर प्रमुख हैं। प्रोटीन और फाइबर शरीर के लिए सबसे जरूरी हैं। एक रोटी में लगभग 15 ग्राम कार्ब्स, 3 ग्राम प्रोटीन, 0.4 ग्राम फैट और लगभग 71 कैलोरी काउंट होता है।
चावल में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। एक छोटी कटोरी चावल में 1 ग्राम प्रोटीन, 0.1 ग्राम फैट और लगभग 18 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। कैलोरी की बात करें, तो चावल में रोटी के मुकाबले कैलोरी अधिक होती है। एक कटोरी चावल में लगभग 80 कैलोरी होती है।
यदि आपको लगता है कि चावल और रोटी खाकर आपका वजन बढ़ जाएगा, तो ऐसा नहीं है। आप चाहें तो चावल अधिक खाने की बजाय रोटी खाएं, क्योंकि रोटी खाने से वजन नहीं (Roti for Weight Loss) बढ़ता है। रोटी में चावल के मुकाबले ज्यादा फाइबर होता है और फाइबर वजन कम करने में मदद करती है। चावल अधिक खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है। चावल खाए बिना नहीं रह सकते, तो व्हाइट की जहग ब्राउन राइस खाएं। रोटी और चावल दोनों में ऊर्जा की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में सीमित मात्रा इन्हें खाने से शरीर में एनर्जी लेवल की कमी नहीं होती है। दोनों में विटामिन बी होता है, जो शरीर में नई कोशिकाओं का निर्माण करता है। डीएनए को संचालित करता है। दोनों में आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस की मात्रा भी होती है, जो शरीर में रक्त निर्माण में मुख्य भूमिका निभाते हैं।
वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट को नियंत्रित करें। प्रतिदिन 2000 कैलोरी वाला आहार लेते हैं, तो 225 से 325 ग्राम कार्ब्स का सेवन करें। तेजी से वजन कम करने के लिए एक दिन में सिर्फ 50-150 ग्राम कार्बोहाइड्रेट का सेवन ही करें।
चावल या रोटी ? वजन घटाने के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग नाश्ता कम ही करते हैं। दिन के भोजन में आप एक कटोरी चावल खा रहे हैं, तो 2 रोटी से ज्यादा ना लें। एक कटोरी चावल में लगभग 400 कैलोरी होती है। भोजन में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ जैसे साबुत अनाज या अंकुरित अनाज शामिल करें। रात में चावल खाने से बचें। रात में रोटी की जगह आप एक पराठा खा सकते हैं। वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो डिनर स्किप भी कर सकते हैं। महिलाएं दोपहर और रात में दो-दो रोटी (How many roti to eat for lose weight) खाएं। प्रतिदिन कैलोरी इनटेक लगभग 1400 हो। पुरुष यदि एक दिन में अपने डायट प्लान में 1700 कैलोरीज लेते हैं, तो उन्हें दिन और रात में तीन रोटी से अधिक ना खाएं।
रोटी का सेवन आप दिन और रात दोनों ही समय कर सकते हैं। अधिकतर विशेषज्ञ कहते हैं कि रोटी दिन में खाना अधिक हेल्दी होता है। रोटी में फाइबर आधिक होता है, जो जल्दी नहीं पचता है। रात में रोटी खाकर सोने से पाचन की प्रक्रिया चालू रहती है। यह शरीर के लिए ठीक नहीं होता है। दिन में रोटी खाते हैं, तो आपका शरीर एक्टिव रहता है। आप तुरंत जाकर सो नहीं जाते, जिससे रोटी आसानी से पच जाती है।
वजन कम करने के लिए कौन सी रोटी खानी चाहिए
Coconut Oil & Weight Loss: क्या नारियल तेल से वजन होता है कम? जानें इस्तेमाल करने का तरीका
Barley Chapati For Weight Loss: वजन घटाने के लिए जौ की रोटी के फायदे