Benefits of Rosemary Tea : रोजमेरी टी पीने से होते हैं ये 5अद्भुत लाभ, लीवर से लेकर पाचन तंत्र रहता है दुरुस्त

रोजमेरी चाय जड़ी-बूटी से बनी होती है, जिसमें एंटी-माइक्रोबियल, सैलिसेलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल आदि कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये सभी देश शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं। जानें, रोजमेरी चाय पीने से होने वाले लाभों को (Rosemary tea benefits in hindi)...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 1, 2020 3:22 PM IST

Benefits of Rosemary Tea in hindi : आपने ग्रीन टी, कैमोमाइल टी, जिंजर टी आदि कई तरह के हर्बल चाय का सेवन किया होगा, पर क्या कभी रोजमेरी टी (Rosemary tea in hindi) का सेवन किया है? रोजमेरी टी में कई तरह के ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं। रोजमेरी चाय जड़ी-बूटी से बनी होती है, जिसमें एंटी-माइक्रोबियल, सैलिसेलिक एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल आदि कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये सभी देश शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं। जानें, रोजमेरी चाय पीने से होने वाले लाभों को (Rosemary tea benefits in hindi)...

1 त्वचा संबंधी समस्याओं से बचाए:

रोजमेरी टी (Rosemary tea) में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है। इस चाय को पीने से आप एग्जिमा और त्वचा से संबंधित समस्याओं से भी बचे रह सकते हैं। इससे ड्राइनेस दूर होती है और त्वचा में निखार आती है।

2 ब्लड सर्कुलेशन हो बेहतर:

इसके एंटीकॉग्युलेंट गुण सर्कुलेटरी सिस्टम को उत्तेजित करता है। इससे शरीर में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है। ऊर्जा भी बूस्ट होता है। काम के बीच में यदि आप एक कप रोजमेरी टी पीते हैं, तो आप एनर्जी से भरपूर हो जाएंगे।

ग्रीन टी पीने के परहेज के साथ जानें ग्रीन टी पीने के फायदे और नुकसान

3 पाचन रखे दुरुस्त:

इसमें एंटी-स्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव गुण होता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखता है। पाचन शक्ति मजबूत होती है। कब्ज, दस्त की समस्या से परेशान हैं, तो दिनभर में दो बार यह चाय पीने से आराम मिलेगा।

4 लीवर रहे हेल्दी:

बायोएक्टिव कंपाउंड होने के कारण रोजमेरी की चाय फ्री रेडिकल्स का सफाया करता है। लीवर में मौजूद विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं।

5 डैंड्रफ का करे सफाया:

बालों में बहुत डैंड्रफ है, तो रोजमेरी टी पीना शुरू कर दें। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण स्कैल्प में रूसी के कारण होने वाली खुजली की समस्या को भी कम करता है, साथ ही डैंड्रफ को भी दूर करता है।

Chamomile Tea Benefits : वजन कम करने की प्रक्रिया को बढ़ा देती है कैमोमाइल टी, जानें कैसे

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source