Rosehip Tea : वजन घटाने के साथ ही मूड फ्रेश करती है ये चाय, जानें इसके फायदे

इस चाय में मौजूद खास तरह के तत्व वजन घटाने में मदद करते हैं। साथ ही इसकी फ्रेंगरेंस और फ्रेशनेस दिन भर आपको तरोताजा रखने में मदद करती है। आजकल बाजार में इसके टी बैग्स मिलते हैं।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : July 20, 2019 2:18 PM IST

रोजहिप टी (Rosehip Tea) यानी गुलाब के डंठल की चाय इन दिनों खूब पसंद की जा रही है। इस चाय (Rosehip Tea) में मौजूद खास तरह के तत्‍व वजन घटाने में मदद करते हैं। साथ ही इसकी फ्रेंगरेंस और फ्रेशनेस दिन भर आपको तरोताजा रखने में मदद करती है। आजकल बाजार में इसके टी बैग्‍स मिलते हैं। पर आप चाहें तो इसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्‍या है इस चाय के फायदे।

क्‍या है गुलाब के डंठल की चाय (Rosehip Tea)

रोजहिप स्टेम की नोक पर लाल नारंगी रंग की बीज फली हैं। जो पंखुडि़यों के गिरने के बाद पीछे छूट जाती हैं। हालांकि यह किसी भी गुलाब के पौधे से प्राप्‍त की जा सकती हैं। पर इसके लिए जंगली गुलाब सबसे ज्‍यादा उत्‍तम माना जाता है। इसका फ्लेवर सबसे अच्‍छा माना जाता है। जबकि गुलाब की एक और किस्‍म रोजा कैनन को गुणवत्‍ता के आधार पर सबसे अच्‍छा माना जाता है।

रोजहिप टी में मौजूद पोषक तत्‍व

विभिन्‍न शोधों से ये बात सामने आई है कि रोज हिप टी (Rosehip Tea) में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन ई, विटामिन के, कार्बनिक एंटीऑक्सीडेंट, बायोफालावोनॉयड्स, पॉलीफेनॉल, कैरोटीनोइड, लाइकोपेन, रूटिन, पोटेशियम, कैल्शियम, लौह और पेक्टिन तत्‍व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं।

आइए जानते हैं रोज हिप टी (Rosehip Tea) के लाभ

rosehips tea benefits, rosehip benefits, loose weight with rosehip tea, boost immunity with rosehip tea. रोज हिप टी (Rosehip Tea) बदलते मौसम में होने वाले संक्रमण से हमारी रक्षा करती है। इसे पीने से तंत्रिका तंत्र मजबूत होता है। ©healthyhildegard

मौसमी संक्रमण से बचाती है

रोज हिप टी (Rosehip Tea) बदलते मौसम में होने वाले संक्रमण से हमारी रक्षा करती है। इसे पीने से तंत्रिका तंत्र मजबूत होता है। जिससे ठंड, फ्लूआदि नहीं होते हैं। इस मौसम में बुखार और सिरदर्द की समस्‍या भी हो जाती है। इसमें भी ये चाय काफी फायदेमंद मानी जाती है।

कब्‍ज से मिलती है राहत

रोज हिप टी (Rosehip Tea)पाचन तंत्र दुरुस्‍त रखती है। जिससे मेटाबॉलिज्‍म सही तरीके से काम करने लगता है। इससे कब्‍ज की समस्‍या में राहत मिलती है। इसमें मौजूद पेक्टिन कब्‍ज से राहत दिलाने में मदद करता है। जिससे आंत सही तरह से काम कर पाती हैं।

इम्‍यूनिटी होती है बेहतर

रोज हिप टी (Rosehip Tea) को पीने से इम्‍यूनिटी बेहतर होती है। जिससे हम बीमारियों का मुकाबला ज्‍यादा बेहतर तरीके से कर पाते हैं। गुलाबियों में एंटीऑक्सिडेंट्स और बायोफ्लावोनॉयड्स परिसंचरण को बढ़ाते हैं और मुक्त कणों पर हमला करके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देते हैं।

कम करती है वजन

रोज हिप टी (Rosehip Tea) शरीर के एक्‍स्‍ट्रा फैट को प्राकृतिक तरीके से घटाने में मदद करती है। इससे मेटाबॉलिज्‍म बेहतर होता है। जिससे खाना अच्‍छी तरह से पच जाता है और वजन नहीं बढ़ पाता। आहार विशेषज्ञ भी रोज हिप टी को अन्‍य चाय के मुकाबले में बेहतर मानते हैं। इसे आप गर्म या ठंडा किसी भी तरह से पी सकते हैं।

Laughter benefits: हंसते रहिए, पास भी नहीं फटकेंगी बीमारियां

Control diabetes :  डायबिटीज है तो न खाएं पैक्‍ड फूड और जूस

Colored fruits and vegetables: प्‍लेट में जितने ज्‍यादा रंग, उतनी अच्‍छी सेहत

Students stress : कुत्ते, बिल्लियों को पालने से छात्रों का कम होता है तनाव

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source