Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

भुनी हुई अलसी खाने से महिलाओं की ये 5 समस्याएं होंगी दूर, आज से खाना करें शुरू

Roasted Flax Seeds Benefits for Women :  भुनी हुई अलसी के बीजों का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस लेख में महिलाओं को भुनी हुई अलसी खाने से होने वाले फायदे क्या हैं?

भुनी हुई अलसी खाने से महिलाओं की ये 5 समस्याएं होंगी दूर, आज से खाना करें शुरू
VerifiedVERIFIED By:

Written by Kishori Mishra |Updated : September 22, 2024 7:24 AM IST

Roasted Flax Seeds Benefits for Women :  भारत में कई ऐसे अनाज और बीज हैं, जिसके सेवन से स्वास्थ्य की कई परेशानियां कम होती हैं। इन अनाज और बीजों में अलसी के बीज भी शामिल हैं। अलसी कई तरह के पोषक तत्वों का भंडार होता है। मुख्य रूप से इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, कॉपर, कार्ब्स, जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा अलसी में गुड फैट होता है। अलसी का सेवन कई तरह से किया जाता है, लेकिन भुनकर इसका सेवन करना सबसे आसान तरीका है। इस लेख में हम आपको अलसी को भुनकर सेवन करने से महिलाओं को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। आइए डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से जानते हैं महिलाओं के लिए भुनी हुई अलसी खाने के क्या फायदे हैं?

पीरियड्स की परेशानी करे कम

नियमित रूप से अलसी को भुनकर खाने से आपकी पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां काफी हद तक कम हो सकती हैं। यह पीरियड्स में होने वाली अनियमितता को कम कर सकता है। साथ ही महिलाओं को प्रजनन क्षमता को भी बूस्ट कर सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और कई पोषक तत्व होते हैं, जो पीरियड्स के दौरान होने वाली परेशानी को कम कर सकते हैं।

स्किन और बालों को रखे सुरक्षित

अलसी स्किन और बालों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इस बीज में विटामिन ई की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो स्कैल्प और स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। अगर आप अपनी स्किन और बालों की चमक को बनाए रखना चाहते हैं, तो इसे भुनकर जरूर खाएं। वहीं, अलसी से तैयार तेल लगाना भी आपके बालों के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।

Also Read

More News

Also Read : दिन में इस समय खाएं अलसी की चटनी

शरीर का बढ़ता वजन करे कम

भुनी हुई अलसी के बीजों का सेवन करने से आपके शरीर का अतिरिक्त वजन कम हो सकता है। दरअसल, इसमें फैट और फाइबर होता है, जो शरीर के बढ़ते वजन को कम कर सकता है।  साथ ही इसमें पोषक तत्वों के अवशोषण करने की क्षमता अच्छी होती है।

दिल को रखे स्वस्थ

भुनी हुई अलसी का सेवन करने से आपके हार्ट हेल्थ को बेहतर किया जा सकता है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर हो सकता है। साथ ही नसों में होने वाली जमाव को कम कर सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पाचन रखे दुरुस्त

अपच, गैस में बनने वाली गैस और कब्ज की शिकायत को कम करने के लिए भुनी हुई अलसी का सेवन किया जा सकता है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो गट हेल्थ को बेहतर कर सकता है। साथ ही पाचन के लिए अच्छा साबित हो सकता है।