... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : August 14, 2019 11:27 AM IST
लगातार आरओ का पानी पीने वाले लोगों में बोन हेल्थ संबंधी समस्याएं आने लगी हैं। खासतौर से महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने में आ रही है। ©Shutterstock.
दुनिया भर में आरओ वॉटर के खिलाफ लोग मुखर होने लगे हैं। इससे पर्यावरण और सेहत दोनों को ही नुकसान पहुंच रहा है। लगातार आरओ का पानी पीने वाले लोगों में बोन हेल्थ संबंधी समस्याएं आने लगी हैं। खासतौर से महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने में आ रही है। तो अगर आपके घर में भी आरओ (रिवर्स ओसमोसिस) लगा है और आप दिन भर आरओ का ही पानी पीते हैं, तो एक बार दोबारा सोच लीजिए। आरओ (RO water hazards) न सिर्फ पानी को प्योरीफाई करता है, बल्कि सेहत के लिए जरूरी मिनरल्स को भी समाप्त कर देता है। जिनकी कमी से स्वास्थ्य को कई गंभीर संकटों का सामना करना पड़ सकता है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन (WHO) की रिपोर्ट में कहा गया था कि 'आरओ' का पानी सीधे सेहत पर हमला बोलता (RO water hazards) है और कभी-कभी यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।
पानी में प्राकृतिक रूप से कुछ मिनरल्स मिले होते हैं। इन्हें दो श्रेणियों में रखा जाता है, गुड मिनरल्स और बैड मिनरल्स। पानी में मौजूद गुड मिनरल्स में केल्सियम, मेग्नीशियम और पोटाशियम शामिल हैं। जबकि बेड मिनरल्स में लेड, आर्सेनिक, बेरियम, एल्यूमीनियम आदि शामिल होते हैं। आरओ पानी को प्योरीफाइ करने की प्रक्रिया में इन दोनों ही तरह के मिनरल्स को नष्ट कर देता है। इससे पानी साफ तो हो जाता है, लेकिन उसकी उपयोगिता नष्ट हो जाती है।
जो महिलाएं लगातार आरओ का पानी पी रही हैं, उन्हें तीस की उम्र के साथ ही हड्डियों संबंधी रोगों का सामना करना पड़ रहा है। ©Shutterstock.
लंबे वक्त से आरओ का पानी पीने वाले लोगों को दिल की बीमारी, कमजोरी, सिरदर्द , पेट खराब होना और थकान जैसे रोग हो रहे हैं। आरओ पानी को फिल्टर करते वक्त पानी से कैल्शियम और मैग्नीशियम को लगभग 90 प्रतिशत तक खत्म कर देता है। यह दोनों ही हड्डियों की मजबूती के लिए काफी जरूरी हैं। जो महिलाएं लगातार आरओ का पानी पी रही हैं, उन्हें तीस की उम्र के साथ ही हड्डियों संबंधी रोगों का सामना करना पड़ रहा है।
पानी को साफ करने की प्रक्रिया में आरओ बहुत सारा पानी बर्बाद कर देता है। यह हमारी ही नहीं, बल्कि पर्यावरण की सेहत के लिए भी अच्छा नहीं है। ऐसे समय में जहां पानी की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है, तब इतने पानी का बर्बाद हो जाना आगामी संकट के लिए जिम्मेदार हो सकता है।
Joint health: जोड़ों की बेहतर सेहत के लिए अपनाएं ये साधारण उपाय
बचपन में ज्यादा वजन का होना हो सकता है खतरनाक : शोध
शहरी अधेड़ उम्र लोगों में होने लगी है इस जरूरी विटामिन की कमी, हो जाएं सावधान!