Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How to eat Guava in winters to stay healthy: अमरूद सर्दियों का खास फल और बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको अमरूद खाना (Eating Guava) पसंद आता है। मीठे और स्वादिष्ट अमरूद खाने से स्वास्थ्य को भी फायदे हो सकते हैं। क्योंकि, इसमें विटामिन सी, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई बीमारियों का रिस्क भी कम करते हैं। अमरूद के सेवन से डाइजेस्टिव सिस्टम से लेकर आपके ब्रेन और स्किन की हेल्थ में सुधार हो सकता है। लेकिन, अमरूद खाने का सही समय और सही तरीका भी महत्वपूर्ण है। आपने भी देखा ही होगा कि अक्सर बहुत से लोग सर्दियों में अमरूद खाने से (Amrood khane ke fayde nuksan) बचते हैं क्योंकि, गलत समय पर अमरूद का सेवन करने से लोगों को सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तो क्या है अमरूद खाने का सही तरीका और दिन में किस समय अमरूद खाने से मिलते हैं इसके सभी फायदे, आइए जानते हैं।
ठंड में अमरूद खाने के सही तरीके की बात की जाए तो इसे कच्चा खाने से बचें। इसी तरह आप कभी भी सुबह या रात में अमरूद खाने से बचें क्योंकि, अमरूद की तासीर ठंडी होती है और ठंड के समय में खाने से आपके शरीर को नुकसान हो सकता है। इसी तरह दिन में एक से अधिक अमरूद खाने से बचें। अमरूद में डाइटरी फाइबर पाया जाता है जो अधिक मात्रा में पेट में पहुंचकर पेट से जुड़ी समस्याओंको बढ़ा सकता है। इससे आपको पेट फूलने (Bloating) और पेट दर्द की शिकायत Abdominal pain) हो सकती है।
अगर आप अमरूद कच्चा खा रहे (Kachcha Amrood) है तो इसमें काला नमक (Black salt), लाल मिर्च का पाउडर (Red chilies powder) और नमक का मिश्रण या काली मिर्च-नमक का मिश्रण लगाकर खाएं। इससे अमरूद पौष्टिक और स्वादिष्ट लगेगा और आपको सर्दी-खांसी से बचने में भी मदद होगी।
आप अमरूद को हल्की आंच पर भूनकर खा सकते हैं। भूने हुए अमरूद की चटनी भी बहुत स्वादिष्ट होती है जिसे आप सर्दियों में दिन में एक से दो बार खा सकते हैं। यह चटनी पाचन शक्ति बढ़ाने, मोटापा कम करने और उल्टी-मतली जैसी परेशानियों से भी आराम दिलाती है।
अमरूद के फल में विटामिन सी अधिक मात्रा में होता है जिससे आपकी इम्यून पॉवर बढ़ती है। सर्दियों में होनेवाली सर्दी-खांसी की समस्या को कम करने के लिए ( preventing cough and cold in winters) आप अमरूद का सेवन कर सकते हैं।
सर्दियों में मोटापा कम करने के लिए आप अमरूद का सेवन कर सकते हैं। अमरूद एक लो-कैलोरी फूड (Low calorie food) है और इसमें डाइटरी फाइबर भी होता है जो मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इससे वेट लॉस में मदद होती है।
अमरूद के फल में पोटैशियम पाया जाता है जो नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करताहै। इससे आपका ब्लड प्रेशर लेवल (blood pressure) भी ठीक रहता है और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का रिस्क भी कम होता (reducing risk of heart diseases) है।
डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने में अमरूद का सेवन लाभकारी माना जाता है। आप अमरूद का सेवन करते हैं तो इससे आपका ग्लूकोज लेवल कम होता है और इससे आपका इंसुलिन लेवल भी संतुलित रहता है।
क्या आप जानते हैं कि एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी के अलावा कई तरह के मिनरल्स भी पाए जाते हैं। ये आपकी स्किन को हेल्दी और बालों को शाइनी बनाते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।