Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गलत तरीके से करेला खाने से नहीं होगा ब्लड शुगर कंट्रोल, जानिए डायबिटीज में करेले के सेवन के सही तरीके

Sugar control ke liye karela: डायबिटीज में करेले का सेवन इन तरीकों से करने से आपको करेले के सही फायदे मिल सकते हैं।

गलत तरीके से करेला खाने से नहीं होगा ब्लड शुगर कंट्रोल, जानिए डायबिटीज में करेले के सेवन के सही तरीके

Written by Sadhna Tiwari |Updated : January 20, 2025 12:59 PM IST

Ways to consume Bitter Gourd in diabetes: डायबिटीज की बीमारी में खाने-पीने पर बहुत ध्यान रखना पड़ता है। खासकर, कड़वे स्वाद वाली सब्जियों (bitter taste vegetables) का सेवन डायबिटीज में करने की सलाह सबसे पहले दी जाती है। कड़वे स्वाद वाली नीम (Neem), मेथी (Methi), जामुन (Jamun) और करेला (Karela) जैसी चीजों का सेवन करने की सलाह लगभग हर डायबिटीज पेशेंट को कभी ना कभी मिलती ही है। लेकिन, कई बार लोग डायबिटीज में जब करेले का सेवन करते हैं तो इससे उन्हें कुछ तकलीफें भी होती है। जैसे करेला खाने से कुछ लोगों को सीने में जलन या एसिडिटी की परेशानी होने लगती है। वहीं, कुछ लोग गलत तरीके से करेले को पकाकर उसका सेवन करते हैं तो इससे फायदे की बजाय नुकसान का डर अधिक होता है।

अगर आपको डायबिटीज है या आपके घर में किसी और को डायबिटीज की बीमारी है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए (Blood sugar controlling tips) आप करेले का सेवन करना चाहते हैं तो यहां पढ़ें उन तरीकों के बारे में जो डायबिटीज में सबसे कारगर साबित होते हैं।

डायबिटीज में करेले का सेवन करने के सही तरीके (Consume bitter gourd or karela in diabetes)

एकसाथ बहुत अधिक मात्रा में करेले ना खाएं

मधुमेह या डायबिटीज के मरीजों के शरीर में करेला इंसुलिन बनाने का काम करता है। लेकिन, ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने के लिएआप संतुलित और हेल्दी डाइट लें। इसमें थोड़ा-सा करेला खाएं और मीठी चीजों से भी परहेज करें। किसी भी चीज का सेवन अधिक मात्रा में करने से बचना चाहिए। इसी तरह करेले का सेवन कम मात्रा में ही करें।

Also Read

More News

करेले का जूस पिएं

दिन में एक बार करेले की सब्जी का जूस (Karela Juice pine ke fayde) बनाकर पीने से भी डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद होती है। अगर आपको सुबह खाली पेट करेले का जूस पीने से पेट में दर्द या एसिडिटी की समस्या हो तो आप दिन में किसी अन्य समय भी करेले का जूस पी सकते हैं।

करेले की सब्जी कैसे बनाएं

जब भी आप किसी डायबिटीज पेशेंट के लिए करेले की सब्जी बनाएं तो उसमें थोड़ी-सी चना  दाल मिक्स करें। ऐसा करने से सब्जी का स्वाद और पोषण बढ़ जाता है। आप करेले के साथ बाजरे या ज्वार के आटे की रोटी खा सकते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source