... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : September 6, 2021, 1:50 AM
Image credits by: शाम 4 बजे के बाद नहीं खाने चाहिए फल, जानें फलों के सेवन का सही और सटीक समय
Right time to eat fruits in hindi: फलों (fruits) को विटामिन और मिनरल्स का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है और हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि अगर आप दिन में दो बार तक फल का सेवन करते है तो आप जीवन भर स्वस्थ और फिट रह सकते हैं। फल न सिर्फ वजन घटाने (weight loss) में मदद करते हैं बल्कि आपके शरीर के सभी अंगों को कुशलता पूर्वक कार्य करने में सहायता कर सकते हैं। इतना ही नहीं ये क्रॉनिक बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी काफी मदद कर सकते हैं।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भोजन का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए सही समय पर भोजन करना जरूरी होता है ठीक उसी तरह फलों का भी खाने का एक सही समय होता है। अगर आप आयुर्वेद (Ayurveda) में छिपे ढेरों फायदों को सही मानते हैं तो आपको हमेशा फल का अधिक से अधिक पोषण प्राप्त करने के लिए सूर्यास्त (Sunset)से पहले फल खाने चाहिए। लाइफस्टाइल एक्सपर्ट ल्यूक कॉटिन्हो आपको बता रहे हैं फल खाने का सही समय और तरीका। आइए जानते हैं फल खाने का सही समय।
लाइफस्टाइल कोच और हेल्थ एक्सपर्ट ल्यूक कॉटिन्हो ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि है की आखिर क्यों सूर्यास्त से पहले फल खाने चाहिए। ल्यूक ने अपने पोस्ट में लिखा है कि आयुर्वेद के अनुसार, शाम को फल खाने से नींद चक्र बाधित हो सकता है और पाचन प्रक्रिया खराब हो सकती है। वहीं सूर्यास्त के बाद हमारा मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और कार्ब्स को पचाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए, सूर्यास्त के बाद कार्ब सेवन को सीमित करना ही बेहतर होता है।
ल्यूक के अनुसार फल खाने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट है। रात में लगभग 10 घंटे कुछ न खाए और जब हम उठते हैं तो हमारा पेट बिल्कुल खाली होता है। कोई भी फल खाने से पहले कम से कम 3.5 से 4 घंटे तक प्रतीक्षा करनी चाहिए। साधारण कार्ब्स का सेवन सुबह और कसरत से पहले और बाद में करना सबसे अच्छा होता है। सूर्यास्त के बाद फैट, प्रोटीन और लो कॉम्पलेक्स कार्ब्स का सेवन करना सबसे अच्छा माना जाता है।
जब आप फल खा रहे हों तो सिर्फ फल ही खाएं उन्हें कभी भी सब्जियों के साथ नहीं मिलाना चाहिए। फलों को सब्जियों के साथ मिक्स कर खाने से शरीर में विषाक्त पदार्थों का निर्माण हो सकता है। ऐसा फलों के अनुचित पाचन और पोषक तत्वों के कम अवशोषण के कारण होता है। शरीर में विषाक्त पदार्थोंकी उपस्थिति ढेर सारी बीमारी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों को जन्म दे सकती है। इसलिए फल खाएं तो सिर्फ फल खाएं उन्हें सब्जियों के साथ मिक्स न करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.