Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Right Time to Eat Curd in Winters: दही प्रोबायोटिक से भरपूर होती है। दही हड्डियों को मजबूत बनाने, पाचन सुधारने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है। यूं तो दही खाना हर मौसम में फायदेमंद होता है। लेकिन सर्दियों में दही खाने को लेकर कई तरह के सवाल आते हैं? दही खाने वाले प्रेमी अक्सर ये सवाल पूछते हैं कि सर्दियों में दही खाने का सही समय क्या है (Sardiyo mein Dahi Khane ke Sahi Samay kya hai)?
जयपुर की महात्मा गांधी अस्पताल की डाइटिशियन प्रांजल कुमत का कहना है कि सर्दियों में दही खाना बहुत फायदेमंद होता है।सर्दियों में होने वाली बैक्टीरियल समस्याओं को दूर करने में दही फायदेमंद होता है। दही में विटामिन सी, मैग्नीशियम, प्रोटीन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। सर्दियों में दही को सही समय पर खाया जाए, तो इससे कई रोगों से छुटकारा मिलता है।
सबसे अच्छा समय- सर्दियों में दही खाने का सबसे अच्छा समय सुबह या दोपहर का माना जाता है। दही के प्रोबायोटिक गुण पाचन तंत्रिका को मजबूत बनाते हैं और पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर रखते हैं। सर्दियों में जब लोगों को कब्ज, पेट में दर्द और सख्त मल की परेशानी होती है, तब सुबह नाश्ते या लंच में दही खाना फायदेमंद होता है।
डाइटिशियन बताती हैं कि सर्दियों में दही खाने से पहले इसका सही तापमान भी पता होना जरूरी है। सर्दियों में सुबह के नाश्ते या दोपहर के खाने में दही को फ्रिज से निकालकर तुरंत न खाएं, उसे सामान्य तापमान (रूम टेम्परेचर) पर आने दें। सादा दही खाने की बजाय उसमें काली मिर्च, अदरक, जीरा या मेथी दाना जरूर मिलाएं। दही में विभिन्न प्रकार के मसाले मिलाने से ये आसानी से पच जाता है और कफ बढ़ने की संभावना कम हो जाती है।
एक्सपर्ट के अनुसार, सर्दियों में दही में चीनी या गुड़ मिलाकर बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। दही और चीनी पाचन क्रिया में रुकावट डाल सकते हैं और कई प्रकार की बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
सर्दियों में शाम के नाश्ते या डिनर में दही बिल्कुल भी नहीं चाहिए। सर्दियों में सूर्यास्त के बाद दही खाने से बलगम (कफ) बढ़ सकता है और सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। जिन लोगों को पहले से ही अस्थमा, खांसी या सर्दी-जुकाम है, उन्हें रात में दही बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।
Highlights
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।