... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : March 21, 2023 3:55 PM IST
थाली में कितनी रोटी, कितनी सब्जी और सलाद होना जरूरी? न्यूट्रिशिनिस्ट ने बताई बीमार पड़ने से रोकने वाली थाली
Healthy Thali : हेल्दी लाइफस्टाइल क्या होता है शायद ही लोगों को इस बात की जानकारी हो। बहुत से लोग सिर्फ और सिर्फ जिम करने या फिर वर्कआउट रूटीन को फॉलो करने को हेल्दी लाइफस्टाइल समझ लेते हैं। हालांकि ये सही नहीं है। आपकी संतुलित डाइट भी हेल्दी लाइफस्टाइल का एक हिस्सा है। जी हां, सही समय पर खाना और सही मात्रा में खाकर आप खुद को हेल्दी रख सकते हैं। अगर आपको नहीं पता तो न्यूट्रिशिनिस्ट रुजेता दिवेकर आपको थाली में सही मात्रा में रोटी, सब्जी और चावल का मिश्रण आपको हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं थाली में क्या कौन सी चीज किस मात्रा में होनी चाहिए।
View this post on Instagram
न्यूट्रिशिनिस्ट रुजेता दिवेकर कहती हैं सही मात्रा में खाना आपके लिए बहुत जरूरी है। आपको 3:2:1 के अनुपात में अपनी थाली को अलग-अलग खाने से सजा सकते हैं। 3:2:1 का मतलब है अनाज, दाल/सब्जी, अचार/सलाद/दही। ये तरीका न सिर्फ आपको हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है बल्कि आपको जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है।
रुजेता इसे बरसों पुराना खाने का तरीका बताती हैं, जो कि आपको ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है और स्वाद के साथ-साथ आपकी आंखों को भी भांता है। हालांकि ज्यादातर लोग इसे अनुपात में भी खाना पसंद करते हैं।
रुजेता दिवेकर कहती हैं कि आपकी थाली में रोटी या चावल 50 फीसदी तक होनी चाहिए। इसके बाद दाल या फिर सब्जी का हिस्सा 35 फीसदी। बाकी रही 15 फीसदी की कसर तो आप खाने में पापड़, अचार, सलाद और कही का सेवन कर सकते हैं। ये अनुपात न सिर्फ आपके पाचन के लिए उत्तम है बल्कि आप गैस, कब्ज और तो और एसिडिटी से भी दूररहते हैं।
1-इस अनुपात में खाने से आप न सिर्फ डाइटिंग को रोक सकते हैं बल्कि पोषक तत्वों की कमी को भी दूर कर सकते हैं।
2-इससे आपके खाने में विविधता है।
3-सभी सेंसज को सक्रिय रखने में मदद करता है।
4-सही मात्रा में खाना खाने से पाचन बेहतर होता है और जरूरी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।
5-कब्ज, पेट फूलने और तो और एसिडिटी से भी निजात मिलती है। ये एंजाइम के स्त्राव को भी बेहतर बनाता है।
6-ये संतुष्टि की भावना को जगाता है और आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
7-सही मात्रा में खाना खाने से आपकी स्किन और बालों का स्वास्थ्य बेहतर होता है।