... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
दाल बनाते वक्त ये गलती आपके पेट को बना सकती है 'प्रेशर कूकर', जानें दाल को हेल्दी तरीके से बनाने का तरीका
Right way to prepare Dal : जब भी कभी घर में कुछ खाने की बात होती है दाल-चावल का जिक्र होता है। दाल-चावल में भले ही आपको सादा खाना दिखता हो लेकिन ये सादा खाना बड़ा पौष्टिक होता है। दाल का हमारी थाली में अपना ही महत्व है। दाल की खूबी भली ही आपको न पता हो लेकिन ये सबसे पौष्टिक और हेल्दी फूड्स में से एक मानी जाती है। कुछ लोग तो दिन में एक बार में दाल जरूर खाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि दाल बनाते वक्त हमें कुछ सावधानियां बरतनी होती हैं क्योंकि गलत वक्त पर दाल में नमक और हल्दी डालने से आपकी सेहत को नुकसान पहुंचता है।
जी हां, बहुत लोग से गैस पर दाल चढ़ाते वक्त ही हल्दी, नमक और पानी डाल देते हैं लेकिन ये सही तरीका नहीं है क्योंकि इससे आपको दाल के 100 फीसदी गुण प्राप्त नहीं हो पाते हैं। आइए आपको बताते हैं दाल के 100 फीसदी गुण प्राप्त करने का आसान तरीका और नमक व हल्दी डालने का सही समय।
अगर आप रोजाना दाल बनाते हैं तो आपको शायद इस बात की जानकारी होगी लेकिन फिर भी आपको ये पता होना चाहिए कि दाल बनाने का सही तरीका क्या है। आपको सबसे पहले दाल को 15 मिनट तक पानी में भिगोनाचाहिए और उसके बाद ही कूकर में दाल डालनी चाहिए। इसके साथी ही आपको पानी की मात्रा दोगुनी रखनी चाहिए। अब आप उसमें नमक, हल्दी और एक चम्मच तेल डालें और बिना किसी देरी के गैस चला दें। फिर एक सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें। अब अब आपको कूकर का प्रेशर निकलने तक इंतजार करना चाहिए।
बहुत से लोग ये मानते हैं कि कूकर में दाल जल्दी नहीं पकती है, जो कि आपके गलत तरीके से ढक्कन को बंद करने पर होता है। दरअसल सही कूकर में सही प्रेशर नहीं बन पाता है और इस वजह से दाल नहीं पकती है। अगर आपकी दाल सही तरीके से नहीं पकती है तो आपको दाल बनाने से पहले कूकर की रबड़ जरूर चेक करनी चाहिए। अगर कूकर की सीटी खराब है तो भी आपकी दाल सही तरीके से नहीं पकेगी। बहुत बार दाल को पकने में वक्त लगता है इसलिए आप दाल को बनाने से आधा घंटा पहले भिगो दें।
अगर आपके कूकर से कई बार पानी अपने आप बाहर निकल जाता है तो इसके पीछे वजह ज्यादा मात्रा में पानी या फिर दाल का होना है। इसलिए जरूरी है कि आप दाल और पानी का सही मिश्रण ही कूकर में डालें। अगर आपका गैस बर्नर बड़ा है और कूकर छोटा तो भी आपके कूकर से पानी आ सकता है।