hamburger icon
A
Read in English

ऋचा चड्ढा ने दी कोविड-19 के बाद शाकाहार अपनाने की सलाह, जानें शाकाहारी डायट के हेल्दी फायदे

ऋचा चड्ढा को लगता है कि कोविड-19 के बाद दुनिया में वीगन यानि शाकाहारी आहार के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ेगा। 33 वर्षीय अभिनेत्री का कहना है कि,  मीट और पोल्ट्री फॉर्म से पैदा हुई पिछली दो महामारियों (बर्ड फ्लू, सार्स) को लेकर बहुत बातें हुई हैं। लोगों ने इससे शाकाहार के महत्व को भी समझा है, और इसीलिए, अब लोग धीरे-धीरे नॉन वेज खाना कम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 20, 2020 8:52 AM IST

Vegetarian Diet Benefits : अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने लोगों से कोविड-19 महामारी के बाद शाकाहार अपनाने की सलाह दी है। ऋचा चड्ढा को लगता है कि कोविड-19 के बाद दुनिया में वेगानिज्म (Veganism) यानि शाकाहारी आहार के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ेगा। 33 वर्षीय अभिनेत्री का कहना है कि, पशु उत्पादों के बड़े पैमाने पर उत्पादन और खपत से हमारे ग्रह और मानव जाति को नुकसान हो रहा हो। ऋचा ने कहा, मीट और पोल्ट्री फॉर्म से पैदा हुई पिछली दो महामारियों को लेकर बहुत चर्चा हुई। पशु उत्पादों का बड़े पैमाने पर उत्पादन और खपत हमारे ग्रह के साथ-साथ मानव जाति को भी नुकसान पहुंचा रही है। अभिनेत्री ने पेटा (PETA) के साथ एक शैक्षिक बातचीत में कोविड-19 के बाद के जीवन में शाकाहारी (वेगान) होने पर चर्चा की। (Vegetarian Diet)

उन्होंने कहा, मैं उपदेशात्मक लगे बिना इस बारे में बात करना चाहती हूं। वेगानिज्म की पूरी अवधारणा जियो और जीने दो से उपजी है, इसलिए यह विचार लोगों को वेगान में बदलने पर मजबूर नहीं करता है। भोजन हमारी संस्कृति और भावनाओं से जुड़ा है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि लोग इसे एक मौका दें। वे सप्ताह में कुछ दिन शाकाहारी या वेगान बनना शुरू कर सकते हैं। उम्मीद है 2020 में हमारी मानसिकता में बहुत सारे बदलाव होंगे।

शाकाहारी डायट के फायदे  (Vegetarian Diet benefits)

सम्पूर्ण आहार

वेजिटेरियन डायट चूंकि नैचुरल फूड से भरपूर होती है। इसीलिए, इसे पचाना हमारे शरीर के लिए आसान होता है। वेजिटेरियन डायट को कम्प्लीट डायट भी कहते हैं। क्योंकि, इसमें सब्ज़ियां, फल, अनाज और दूध जैसी चीज़ें शामिल होत हैं। जिससे, शरीर को सारे पोषक तत्व प्राप्त हो जाते हैं।

न्यूट्रिशन से भरपूर

अक्सर, नॉन वेजिटेरियन्स दावा करते हैं कि वेजिटेरियन खाने से शक्ति और न्यूट्रिशन प्राप्त नहीं होता। लेकिन, यह सच नहीं है। शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व मसलन, प्रोटीन, विटामिन, कार्ब्स, फाइबर, मैग्‍नीशियम, जिंक, फोलिक एसिड और हेल्दी फैट्स शाकाहारी भोजन से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके लिए आपको सही फूड्स का चयन और उन्हें अपनी डायट में जगह देने का काम करना होगा।

दिल की बीमारियों को रखती है दूर

शाकाहारी आहार का एक बड़ा फायदा यही है कि, इसे खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर नहीं बढ़ता है। जिससे, दिल की बीमारियों का रिस्क भी कम रहता है।

क्या ऐप्पल साइडर विनेगर में बेकिंग सोडा मिलाकर पीने से सेहत को नुकसान होता है?

इन 3 स्किन प्रॉब्लम्स में भी काम आता है ऐप्पल साइडर विनेगर, जानें इस्तेमाल के तरीके